तेजस्वी यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
बिहार

'बिहार पर आपत्तिजनक बयान दिया है तो जरूर मांगें माफी', तेजस्वी ने कांग्रेस से किया किनारा

Bihar Politics: केरल कांग्रेस ने बिहार की तुलना बीड़ी से करके पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। इस मुश्किल की घड़ी में तेजस्वी यादव ने भी साथ छोड़ दिया है।

Saurabh Pal

Bihar News: केरल कांग्रेस द्वारा बीड़ी की तुलना बिहार से करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी यादव इस मामले से किनारा लेते नजर आए और स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर बिहार को लेकर कोई आपत्तिजनक बात कही गई है तो उस पर जरूर माफी मांगनी चाहिए।

दरअसल, इससे पहले केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया था कि बीड़ी और बिहार 'बी' से शुरू होते हैं। अब इसे पाप नहीं माना जा सकता। साथ ही उन्होंने जीएसटी का स्लैब भी शेयर किया था, जिसमें तंबाकू, सिगार और सिगरेट पर जीएसटी 28 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि बीडी पर टैक्स 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

तेजस्वी बोले- बीड़ी विवाद की जानकारी नहीं

तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए बीड़ी विवाद पर पूरी जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने साफ किया, "अगर बिहार को लेकर कोई आपत्तिजनक बयान दिया है तो उसको लेकर लोगों को जरूर माफी मांगनी चाहिए।" हालांकि केरल कांग्रेस बिहार पर विवादित पोस्ट को लेकर माफी मांग ली है।

राजद नेता ने हालिया जीएसटी बदलाव पर कहा, "इसे तब लागू किया गया था, जब नीतीश सरकार और उनके मंत्री दावा करते थे कि बिहार को उपभोक्ता राज्य होने के कारण बड़ा लाभ होगा। अब जीएसटी स्लैब में बदलाव पर सरकार फिर लाभ की बात कर रही है।"

बिहार में बंद में नहीं मिला लोगों का समर्थन

तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा, "पहले सही बोल रहे थे या अब? सरकार को यह तय करना चाहिए, क्योंकि वे खुद भ्रमित हैं।" हाल ही में एनडीए द्वारा बुलाए गए बिहार बंद पर राजद कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी के आरोपों का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा, "एनडीए बताए कि कौन गुंडागर्दी कर रहा है? बंद में आम नागरिकों का कोई समर्थन नहीं मिला। राजद कार्यकर्ता जनता के हित में काम कर रहे हैं।" 'माई-बहन मान योजना' के तहत फॉर्म भरवाने पर उठे सवालों पर उन्होंने कहा, "सभी दल फॉर्म भरवाते हैं। हमारे कार्यकर्ता भी यह काम कर रहे हैं। जब हमारी सरकार बनेगी तो योजना का लाभ जरूर मिलेगा।"

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन