चुनाव से पहले रेलवे का बिहार को बड़ा तोहफा, दिवाली-छठ से पहले चलेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत

Vande Bharat: दिवाली और छठ पूजा से पहले देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने वाली है। इसे सबसे पहले दिल्ली से बिहार के बीच चलाया जा सकता है, जिसकी अनुमानित गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
vande-bharat-sleeper-train-route-bihar-diwali-chath-puja
दिवाली-छठ से पहले चलेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत
Published on
Updated on

Delhi-Patna New Vande Bharat Sleeper: बिहार के लिए रेल यात्रियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन जल्द ही अब पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। खास बात यह है कि इसकी शुरुआत दिल्ली से बिहार होगी। दिवाली और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों से पहले इस ट्रेन के शुरू होने की बात कही गई है। रेल मंत्री ने इस ट्रेन के सिंतबर में चालू करने की बात की अभी इसकी को फिक्स डेट नहीं बताई गई है। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं, गति और आराम का बेहतरीन मेल होगी, जो लंबी दूरी की यात्रा को और भी सुखद व सहज बनाएगी।

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इस बात का ऐलान किया है कि यह ट्रेन सितंबर में शुरू होने की बता की है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन की गई है, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। वंदे भारत स्लीपर को लंबी और मध्यम दूरी की यात्राओं के लिए खास तौर पर बनाया गया है।

लंबी दूरी के लिए नई तकनीक

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप पहले ही तैयार हो चुका है और इसे कई परीक्षणों से गुजारा गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 25 जुलाई, 2025 को राज्यसभा में दिए एक लिखित जवाब में इसकी जानकारी दी थी। फिलहाल, इस ट्रेन का रूट अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, यह ट्रेन दिल्ली से पटना, दरभंगा या सीतामढ़ी के बीच चलाई जा सकती है। त्योहारों के मौसम में यह ट्रेन बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगी।

आरामदायक और आधुनिक सुविधाएं

यह नई ट्रेन यात्रियों के लिए आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इसमें प्रत्येक सीट पर चार्जिंग सुविधा के साथ-साथ रीडिंग लाइट की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा, इंटरनल डिस्प्ले पैनल, सुरक्षा कैमरे और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय जैसी सुविधाएं भी होंगी। ट्रेन में मॉड्यूलर पैंट्री की सुविधा भी उपलब्ध होगी। फर्स्ट एसी कोच में यात्रियों के लिए गर्म पानी के साथ शॉवर की सुविधा भी दी गई है, जो यात्रा के अनुभव को और भी बेहतर बनाएगी। फिलहाल, इसका किराया तय नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि रूट तय होने के बाद इसके टिकट की कीमतों की भी घोषणा कर दी जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com