तेज प्रताप यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिहार

‘Rise and Fall 2’ से लौटते ही तेज प्रताप यादव को सता रहा डर, केंद्र और बिहार सरकार से मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

Tej Pratap Yadav Security Threat: ‘Rise and Fall 2’ से लौटने के बाद तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार को पत्र लिखकर अनहोनी की आशंका जताई।

अक्षय साहू

Highlights:

तेज प्रताप यादव ने केंद्र और बिहार सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

‘Rise and Fall 2’ के बाद बढ़ती भीड़ को बताया सुरक्षा की चिंता

तेज प्रताप ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सरकार से जवाब मांगा

Tej Pratap Yadav Security: अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘Rise and Fall 2’ से लौटने के बाद  जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को अपनी सुरक्षा को लेकर डर सताने लगा है। तेज प्रताप सोशल मीडिया पर एक पत्र साझा करते हुए केंद्र सरकार और बिहार सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है। 

तेज प्रताप यादव ने पत्र लिखते हुए दावा किया है कि रियलिटी शो ‘Rise and Fall 2’ से लौटने के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी है और सार्वजनिक स्थानों पर उनसे मिलने के लिए पहले से अधिक भीड़ जुट रही है। सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए एक सुरक्षाकर्मी मुहैया कराया गया है, जो वर्तमान  परिस्थितियों में पर्याप्त नहीं है। तेज प्रताप ने किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए तत्काल सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोतरी करने की मांग की है। 

केंद्र और बिहार सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की अपील

तेज प्रताप यादव ने केंद्र और बिहार सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने और तत्काल सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की अपील की है। उनके मुताबिक, ओटीटी रियलिटी शो ‘Rise and Fall 2’ में हिस्सा लेने के बाद उनकी लोकप्रियता में पहले से काफी वृद्धि हुई है। वह अब जहां भी जाते हैं उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। लोग उनसे मिलने और फोटो खिंचवाने आते हैं। इस दौरान कई बार स्थिति गंभीर हो जाती है, क्योंकि लोग उन्हें चारो ओर से घेर लेते हैं। ऐसे में सुरक्षा संबंधी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। 

तेज प्रताप का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को देखते हुए उन्हें प्रदान की गई सुरक्षा कम है, जिसे तत्काल बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई है कि भीड़ उनके सुरक्षाकर्मी को भी घेर सकती है। ऐसी स्थिति में उनके साथ अप्रिय घटना हो सकती है या सुरक्षाकर्मी का सरकारी हथियार उससे छीनने जैसी गंभीर घटना हो सकती है। जनशक्ति जनता दल ने कहा कि इससे उनकी और सुरक्षाकर्मी दोनों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

पहले भी सरकार को दे चुके हैं जानकारी

सोशल मीडिया पर साझा अपने पत्र में तेज प्रताप ने बताया कि वह इससे पहले भी केंद्र और बिहार सरकार से अपनी सुरक्षा संबंधी चिंताओं से पहले भी मौखिक रूप से अवगत करा चुके है। इसके अतिरिक्त, पत्र के माध्यम से भी अपनी सुरक्षा को लेकर अनुरोध कर चुका हूं, लेकिन अभी तक मेरी सुरक्षा व्यवस्था में कोई आवश्यक वृद्धि नहीं की गई है। 

तेज प्रताप यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भविष्य में उनके साथ या उनके सुरक्षाकर्मी के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या सरकार किसी अनहोनी का इंतजार कर रही है? उन्होंने आगे कहा कि मेरी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। मैं सरकार से किसी विशेष सुविधा की नहीं, बल्कि अपनी और अपने सुरक्षाकर्मी की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था की मांग कर रहा हूं। 

ना सुप्रिया सुले बोलीं, ना ही संजय राउत... राहुल गांधी हमेशा करते हैं महाराष्ट्र की उपेक्षा, नवनाथ बन का हमला

700% किराया बढ़ने की दलील पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- मत करिए हवाई यात्रा

सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहाए, बिहार में नितिन नबीन का कांग्रेस पर निशाना, बोले- दर्ज क्यों नहीं कराईं आपत्तियां

EPFO की नई सुविधाएं शुरू, WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस; ₹1,000 तक रकम का ऑटो सेटलमेंट

CM नंबर 1 बने योगी आदित्यनाथ, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर यूपी के मुख्यमंत्री