पटना के बंद कार में मिली दो नाबालिग बच्चों की लाश (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार की राजधानी पटना से आया एक सनसनीखेज मामला, दो नाबालिग बच्चे हुए मौत के शिकार

Sensational Case in Patna: पटना के पॉश इलाके पटेल नगर में दो नाबालिग बच्चों की मौत ने दहशत का माहौल बना दिया है। बच्चों की मौत बहुत ही रहस्मयी तरीके से हुई है, पुलिस अभी भी छानबीन में लगी हुई है।

गीतांजली शर्मा

Two Minor Child Death Case (Patna): बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते शुक्रवार को यहां के पॉश इलाकों में गिने जाने वाले इंद्रपुरी में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी का दिल दहला कर रख दिया। इस कॉलनी के दो मासूमों की जान एक बंद कार में हो गई। दोनों की लाश रोड के साइड पर पड़े एक फोर विलर कार में पाई गई। पूरी घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के पटेल नगर इलाके के पॉश इलाके गोकुल पथ पर हुई। मृतकों की पहचान लक्ष्मी कुमारी (7) और करण कुमार (5) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में भाई-बहन थे।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पाटलिपुत्र थाने की पुलिस और एसडीपीओ-2 सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां दो नाबालिग बच्चों के शव मिले। डीएसपी-2 ने बताया कि दोनों बच्चों की उम्र 5 से 10 साल के बीच थी और उनके शव एक गाड़ी की मध्य सीट पर पाए गए। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। 112 पर मिली सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई, जिसमें पता चला कि एक बच्चे की सांस चल रही थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बच्चों के शरीर पर जलने के निशान पाए गए हैं।

पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा असल कारण

हालांकि  पुलिस फिलहाल घटना के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद उनके शव गाड़ी में रखे गए थे। घटनास्थल से 100-200 मीटर की दूरी पर बच्चे रहते थे। पाटलिपुत्र थाने के प्रभारी ने कहा कि हमने कार से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम को बुलाया है।

प्रारंभिक जांच में घटना के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। उनके शरीर पर मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

दम घुटने से मौत हो सकती है वजह, जांच जारी

पुलिस को शक है कि बच्चे कार के अंदर खेल रहे होंगे और फंस गए होंगे, जिसके बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पटना पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने कहा कि हमने मृतकों के परिवार वालों से बात की है। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, कि बच्चे कार के अंदर कैसे पहुंचे? इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। परिवार के सदस्य बेसुध हैं।

(एजेंसी इनपुट)

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें