-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bombay High Court Parents Cannot Snatch Passport Rights From Minors In Their Dispute
माता-पिता के झगड़ों के बीच नाबालिग बच्चों से नहीं छीन सकता पासपोर्ट का अधिकार, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश
- Written By: प्रिया जैस
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि विदेश यात्रा करना संविधान में प्रदान किया गया मौलिक अधिकार है। माता- पिता के बीच वैवाहिक विवाद की वजह से किसी नाबालिग से पासपोर्ट हासिल करने और विदेश यात्रा करने का अधिकार नहीं छीना जा सकता।

हाईकोर्ट ने दिए निर्देश (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट से एक केस सामने आया था, जहां एक नाबालिग लड़की से उसके पिता द्वारा पासपोर्ट की अनुमति न मिलने से पासपोर्ट नहीं बना और उसे विदेश जाने से रोका गया। इस मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि विदेश यात्रा करना यह सभी का मौलिक अधिकार है, जो संविधान में प्रदान किया गया है।
इस अधिकार को माता- पिता के अपने बीच वैवाहिक विवाद की वजह से किसी नाबालिग से पासपोर्ट छीन कर और उससे उसका विदेश यात्रा करने का अधिकार नहीं छीन सकते। हाईकोर्ट ने पुणे स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) को मामले में शामिल 17 वर्षीय छात्रा को दो हफ्ते के अंदर-अंदर पासपोर्ट जारी करने का निर्देश भी दिया।
जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस अद्वैत सेठना की खंडपीठ ने ऐसे मामलों में यांत्रिक ढंग से काम करने के लिए पासपोर्ट अथोरिटी की खिंचाई भी की। कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया, जिसमें कहा कि पिता की तरफ से केवल अनुमति देने से मना करने के आधार पर याचिकाकर्ता लड़की के मूल्यवान सांविधानिक अधिकार को छात्रा से छीना नहीं जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
लोनावला-कर्जत घाट में भारी भूस्खलन, 36 घंटे से मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 146 ट्रेनों पर पड़ा बुरा असर
मुंबई में बारिश से सड़कों पर गड्ढों की भरमार, 1,808 शिकायतें दर्ज; 64 मामलों में अब भी नहीं हुई कार्रवाई
महाराष्ट्र विधानसभा में स्मार्ट मीटर पर हंगामा, विपक्ष ने बढ़े बिजली बिल और जबरन मीटर लगाने का मुद्दा उठाया
महाराष्ट्र विधानसभा में डांस बार कानून संशोधन पास, अश्लील डांस पर सख्ती; तीन उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द
पासपोर्ट ऑफिस ने आवेदन पर की थी आपत्ति
पुणे स्थित आरपीओ ने नवंबर 2024 में लड़की की मां को एक संदेश भेजा था, कि छात्रा के पिता ने पासपोर्ट पर आपत्ति जताई है इसलिए उसके पासपोर्ट आवेदन पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस याचिका के मुताबिक, इस संदेश के जवाब में लड़की की मां ने इस बात का जवाब देते हुए पासपोर्ट कार्यालय को बताया था कि फॉर्म में पिता की सहमति इसलिए नहीं थी क्योंकि दंपती के बीच वैवाहिक विवाद चल रहे है।
उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। कोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त अधिकारों में विदेश यात्रा करना भी निजी स्वतंत्रता से जुड़ा अधिकार बताया और बताया कि किसी भी व्यक्ति को कानून में स्थापित प्रक्रिया के तहत ही उस अधिकार से वंचित किया जा सकता है।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
बिना किसी वैध कारण नहीं रोक सकते आवेदन
इस मामले पर कोर्ट ने कहा कि नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ रह रही है और 10वीं की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए है। इस वजह से उसे स्कूल ने पढ़ाई के लिए जापान भेजने के लिए चुना है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता के पिता ने पासपोर्ट अथोरिटी के सामने ऐसा कोई वैध या न्याय के तरीके से उचित आधार नहीं बताया है जिससे याचिकाकर्ता को पासपोर्ट जारी करने से इनकार करने को उचित ठहरा सके।
Bombay high court parents cannot snatch passport rights from minors in their dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दादर स्टेशन पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, CCTV में सामने आया दूसरा पहलू; जांच में जुटी रेलवे पुलिस
Jul 08, 2026 | 02:56 PMनागपुर: कोर्ट में मनपा का यू-टर्न, होटल हरदेव पर 50 लाख का डिमांड नोटिस वापस
Jul 08, 2026 | 02:54 PMचंद्रपुर: शेगांव बुजुर्ग मार्ग पर सड़क निर्माण में लापरवाही, 7 दिनों से बस सेवा बंद, स्कूली बच्चों की पढ़ाई ठप
Jul 08, 2026 | 02:47 PMShare Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Jul 08, 2026 | 02:47 PMIND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
Jul 08, 2026 | 02:42 PMकल्याण अस्पताल कांड: महिला डॉक्टर से मारपीट बर्दाश्त नहीं, शिंदे करेंगे कार्रवाई, भरतशेठ गोगावले का बड़ा बयान
Jul 08, 2026 | 02:38 PMहॉकर्स बनाम मनपा: नागपुर सीताबर्डी में अतिक्रमण हटाने पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jul 08, 2026 | 02:38 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














