घटना के बाद आरोपी की कार (फोटो-सोशल मीडिया) 
बिहार

पटना में स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, महिला सिपाही की मौत, कार पर लगा था BJP का झंडा

पटना में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने अटल पथ पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे तीन पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। घटना इतनी भयंकर थी कि इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

अक्षय साहू

पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक दरोगा और एएसआई की हालत गंभीर है। घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।

चेकिंग के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब बुधवार रात पटना के एसके पुरी थाने की पुलिस अटल पथ पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो चालक ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर तेज़ रफ्तार गाड़ी चढ़ा दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां महिला सिपाही कोमल कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और कहा कि मामले की हर कोण से गंभीरता से जांच की जा रही है। जिम्मेदार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी ने यह भी आश्वासन दिया कि घायल पुलिसकर्मियों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।

गाड़ी पर लगा था BJP का झंडा

हादसा पटना के अटल पथ पर उस वक्त हुआ, जब पुलिस देर रात वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। यह विशेष जांच अभियान रात 10:30 बजे से 12:30 बजे तक चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने चेकिंग कर रही पुलिस टीम को कुचल दिया। चश्मदीदों के अनुसार, जिस वाहन से टक्कर मारी गई, उस पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ था।

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें