Highlights:
तेजस्वी यादव शुरुआत में सभागार की नीचे वाली सीट पर बैठे थे, सम्राट चौधरी ने उन्हें मंच पर बुलाया।
तेजस्वी के लिए जगह बनाने को मंत्री रामकृपाल यादव ने अपनी कुर्सी खाली की।
मंच पर सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव बातचीत करते व मुस्कुराते नजर आए, वीडियो वायरल हुआ।
Samrat Choudhary Tejashwi Yadav Video: बिहार की राजनीति में अक्सर नेताओं के बीच तल्ख बयानबाजी देखने को मिलती है, लेकिन विधान परिषद के एक समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच अलग ही तस्वीर सामने आई। बता दें कि नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में तेजस्वी शुरुआत में दर्शकों के बीच बैठे थे।
उन्हें मंच पर जगह नहीं मिलने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह देखते ही एक अधिकारी भेजकर उन्हें मंच पर बुलवाया। इतना ही नहीं, उन्होंने तेजस्वी के बैठने के लिए जगह बनाने के लिए मंत्री रामकृपाल यादव से कुर्सी छोड़ने का अनुरोध भी किया गया। इसके बाद तेजस्वी उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के बगल में बैठे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि आज बिहार विधान परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे। और आते ही वह सभागार की नीचे वाली सीट पर बैठ गए। ऐसें में जब सीएम सम्राट चौधरी की नजर उनके उपर पड़ी तो उन्होंने उसी क्षण तुरन्त एक पुलिस अधिकारी को भेजकर तेजस्वी यादव को मंच पर बुलाया।
जिसके बाद मंच पर जगह बनाने के लिए सम्राट चौधरी ने मंत्री रामकृपाल यादव से अपनी कुर्सी खाली करने को कहा। इसके बाद तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास बैठाया गया। रामकृपाल यादव के लिए बाद में दूसरी कुर्सी की व्यवस्था की गई।
मंच पर पहुंचने के बाद सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के बीच आपस में बातचीत भी हुई। दोनों नेताओं को मुस्कुराते हुए देखा गया। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच सामने आए सोशल मीडिया पर इस तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।
इस दौरान कार्यक्रम में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी मौजूद थे। मंच पर बैठने की व्यवस्था में हुए बदलाव और नेताओं के बीच नजर आए सहज व्यवहार को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई।
बिहार विधान परिषद के सभागार में आयोजित समारोह के दौरान कार्यवाहक सभापति रामवचन राय ने नवनिर्वाचित आठ सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव समेत एनडीए के कई नेता उपस्थित रहे।
दो निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने के मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई सभापति के निर्णय के आधार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने पिछले 24 घंटे में हुई घटनाओं को देखा है।
प्रशांत किशोर ने सवाल उठाया कि क्या सरकार या उससे जुड़े लोगों ने इस मामले में कोई गलती की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को आगे उठाना उनका अधिकार है। इस बयान के बाद विधान परिषद में निर्दलीय सदस्यों के समर्थन और उससे जुड़े घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक बहस जारी है।