डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (सौ. सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार में मंत्रियों के जिलों का बंटवारा, सम्राट चौधरी संभालेंगे पटना की कमान, जानें आपके जिले का प्रभारी कौन?

Bihar: सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री के मनोनयन से संबंधित पूर्व की सभी अधिसूचनाओं को नए सिरे से लागू की गई है।

मनोज आर्या

Bihar Politics: बिहार सरकार प्रदेश में विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए किसी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नहीं है। इस बीच सरकार ने विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन और निगरानी को लेकर मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंप दिया है। बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने रविवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री के मनोनयन से संबंधित पूर्व की सभी अधिसूचनाओं को विलोपित कर नए सिरे से यह व्यवस्था लागू की गई है। अगले आदेश तक मंत्रियों को उनके नाम के सामने अंकित जिलों का प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष नामित किया गया है।

सम्राट चौधरी को मिली पटना की जिम्मेदारी

अधिसूचना के मुताबिक, सम्राट चौधरी को जहां पटना जिला का दायित्व दिया गया है, वहीं विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इसी तरह मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्वी चंपारण और नालंदा जिले की, जबकि बिजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली और सारण, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और पूर्णिया, मंगल पांडेय को दरभंगा और पश्चिमी चंपारण, दिलीप कुमार जायसवाल को भागलपुर और गया, तथा अशोक चौधरी को सीतामढ़ी, शिवहर और जहानाबाद जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

लेशी सिंह के हाथों में मधुबनी का कमान

इसी तरह लेशी सिंह को मधुबनी, मधेपुरा, मदन सहनी को सुपौल और खगड़िया, राम कृपाल यादव को कैमूर, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद, सुनील कुमार को रोहतास और लखीसराय, मोहम्मद जमा खान को किशनगंज और शेखपुरा, संजय सिंह 'टाइगर' को बांका तथा अरुण शंकर प्रसाद को बेगूसराय जिले का प्रभार सौंपा गया है।

रमा निषाद होंगे बक्सर का प्रभारी

इसके अलावा मंत्री सुरेंद्र मेहता को कटिहार, नारायण प्रसाद को गोपालगंज, रमा निषाद को बक्सर, लखेंद्र कुमार रौशन को अररिया, श्रेयसी सिंह को नवादा, प्रमोद कुमार को सहरसा और सिवान, संजय कुमार को मुंगेर, संजय कुमार सिंह को जमुई और दीपक प्रकाश को अरवल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड