Rohini Acharya Emotional Post On X: राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक ट्वीट किया है जो ट्वीट चर्चा में आ गया है। इस ट्वीट में रोहिणी ने अपने पिता लालू यादव के साथ दो तस्वीर साझा करते हुए बेहद भावुक पोस्ट लिखा है। पोस्ट के बाद रोहिणी के बिहार लौटने की अटक्लों पर विराम लग गया है और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि रोहिणी बहुत जल्द बिहार लौट सकती हैं, उनका परिवार से जो मतभेद था सब खत्म हो गया है।
बिहार विधान सभा चुनाव में रोहिणी ने भाई तेजस्वी और पार्टी के लिए जनता के बीच खूब मेहनत किया था। चुनाव परिणाम आरजेडी के पक्ष में नहीं रहा और फिर लालू परिवार में नाराजगी का दौर शुरू हो गया था। रोहिणी ने उस समय भी X पर एक पोस्ट लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा था कि वो अब राजनीति से विदा ले रही है और परिवार से भी अपना नाता तोड़ रहीं हैं। उस पोस्ट में रोहिणी ने संजय यादव और रमीज का नाम लिया था। पोस्ट से लगा कि वो तेजस्वी के फैसलों से नाराज हैं।
जिस ट्विटर के माध्यम से रोहिणी ने परिवार को लेकर नाराजगी जाहिर की थी उसी ट्विटर के माध्यम से सब कुछ ठीक होने की जानकारी दी हैं। रोहिणी ने ट्वीट में लिखा है कि मेरे लिए मेरे पापा, उनकी ख़ुशी और उनके आशीर्वाद से बढ़कर कुछ भी नहीं। उनके बुलावे से बढ़कर कोई आदेश नहीं…..इसलिए जल्द ही आ रही हूँ, अपने पापा के पास, एक बेटी होने का फर्ज निभाने। इस पोस्ट से साफ जाहिर है कि रोहिणी का परिवार से जो नाराजगी है लालू यादव के हस्तक्षेप से वो नाराजगी खत्म हो गई है।
रोहिणी आचार्य ने साल 2022 में पिता लालू यादव को अपनी किड़नी डोनेट की थी। उस समय सभी ने खुलकर रोहिणी के जज्बे को सलाम किया था। बाद में लोक सभा चुनाव में रोहिणी ने सारण सीट से राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।