राहुल गांधी (Image- Social Media) 
बिहार

16 दिन, 20 से अधिक जिले, 1300km राहुल करेंगे यात्रा...कहां-कहां होगा पड़ाव, यहां जाने सबकुछ

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू करेंगे, जिसका उद्देश्य कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ जनजागरण करना है।

अर्पित शुक्ला

RahuI Gandhi Bihar Yatra: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करना और स्वच्छ वोटर लिस्ट सुनिश्चित करना है। राहुल गांधी ने इसे न केवल एक चुनावी मुद्दा, बल्कि लोकतंत्र, संविधान तथा ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत की हिफाजत की लड़ाई बताई है। आइए आपको बता रहे हैं कि राहुल गांधी की यह यात्रा कब शुरू होगी, कितने दिन तक चलेगी और कहां पर इसका समापन होगा।

दिनांक यात्रा मार्ग और प्रमुख स्थान
17 अगस्त सासाराम, डेहरी ऑन सोन, रोहतास
18 अगस्त कुटुंबा, औरंगाबाद, देव, गुरारू
19 अगस्त पुनामा वज़ीरगंज, गया से नवादा होते हुए बर्बिगहा
20 अगस्त विश्राम दिवस
21 अगस्त तीन मोहानी दुर्गा मंदिर, शेखपुरा से सिकंदरा, जमुई होकर मुंगेर
22 अगस्त चंदन बाग चौक, मुंगेर से सुल्तानगंज होकर भागलपुर
23 अगस्त बरारी, कुरसेला से कोढ़ा और कटिहार होते हुए पूर्णिया
24 अगस्त कुश्कीबाग, पूर्णिया से चांदनी चौक, अररिया होकर नरपतगंज
25 अगस्त विश्राम दिवस
26 अगस्त हुसैन चौक, सुपौल से फुलपरास, सकरी, मधुबनी होकर दरभंगा
27 अगस्त गंगवारा महावीर स्थान, दरभंगा से मुजफ्फरपुर होकर सीतामढ़ी
28 अगस्त रीगा रोड, सीतामढ़ी से मोतीहारी होकर पश्चिमी चंपारण
29 अगस्त बेतिया, पश्चिमी चंपारण से गोपालगंज होकर सिवान
30 अगस्त छपरा, सारण से आरा, भोजपुर
31 अगस्त विश्राम दिवस
01 सितम्बर यात्रा समापन – पटना

क्या कहा राहुल गांधी ने?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस यात्रा को एक जनांदोलन बताते हुए युवाओं, मजदूरों और किसानों से इसमें शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ये यात्रा वोट चोरी के खिलाफ एक सीधी लड़ाई है, जिसका मकसद हर नागरिक के वोट के हक को सुनिश्चित करना है। इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी और उनकी पार्टी मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर जनता को साधना चाहती है।

तेजस्वी यादव भी हो सकते हैं शामिल

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद ने कहा कि सासाराम में, राहुल गांधी के साथ 'वोट अधिकार यात्रा' में राजद नेता तेजस्वी यादव के भी शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इसमें हमारे अन्य गठबंधन भागीदारों के अलावा, तीन वामपंथी दलों के नेताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है।

बता दें कि देश में इन दिनों वोट चोरी मामले पर सियासत गर्म है। राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया था।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला