राहुल गांधी, तेजस्वी यादव (Image- Social Media) 
बिहार

ऐतिहासिक होगी राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा', तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी रविवार से सासाराम से 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू करेंगे। तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के नेता शामिल होंगे। यात्रा में वोटर जागरूकता और स्थानीय मुद्दों पर जोर रहेगा।

अर्पित शुक्ला

Bihar Politics: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार के सासाराम से अपनी 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत रविवार से करने वाले हैं। इस यात्रा में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह यात्रा ऐतिहासिक होगी और बिहार के 14 करोड़ लोगों का आशीर्वाद हम लोगों को मिलेगा।

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। हम लोग जनता के बीच जा रहे हैं। सिर्फ वोटर का अधिकार वोट देना ही नहीं है। हम उन्हें वोट की रक्षा को लेकर जागरूक करेंगे और उनकी समस्याओं को भी उठाएंगे और स्थानीय मुद्दों की भी चर्चा करेंगे। तेजस्वी ने आगे कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हम लोग क्या करेंगे, इसे भी लोगों को बताया जाएगा।

जनसमर्थन देखकर एनडीए के लोग डर जाते हैं

राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि हमारी यह कोई पहली यात्रा नहीं है। हम लोग इससे पहले भी जाते रहते हैं। जनसमर्थन देखकर एनडीए के लोग डर जाते हैं। प्रधानमंत्री बिहार आते हैं तो बच्चों के स्कूल को बंद कर दिया जाता है। खाली डायलॉगबाजी करने से कुछ नहीं होता। जब पीओके कब्जा करने का मौका मिला था, तब तो अमेरिका के राष्ट्रपति के कहने से डर गए। राजद नेता तेजस्वी यादव ने देश में डेमोग्राफी चेंज होने के बयान को लेकर कहा कि आखिर 11 साल से क्या कर रहे थे?

महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत

उन्होंने कहा कि झारखंड में भी ये मुद्दा उठाया गया था, जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। जब-जब चुनाव आता है, इन्हें घुसपैठियों की याद आ जाती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस बार महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत देने जा रही है। सभी जाति और धर्म के लोगों का आशीर्वाद हम लोगों को मिल रहा है और महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यही कारण है कि अन्य राजनीतिक पार्टियां डरी हुई हैं और ऊटपटांग बातें बोल रही हैं।

राहुल की वोटर अधिकार यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस यात्रा को एक जनांदोलन बताते हुए युवाओं, मजदूरों और किसानों से इसमें शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ये यात्रा वोट चोरी के खिलाफ एक सीधी लड़ाई है, जिसका मकसद हर नागरिक के वोट के हक को सुनिश्चित करना है। इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी और उनकी पार्टी मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर जनता को साधना चाहती है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान