बिहार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग से फिर मिली जान से मारने की धमकी, PA ने दर्ज कराई शिकायत

7 नवंबर को एक बार फिर से सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें, पप्पू यादव के पर्सनल असिस्टेंट ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विकास कुमार उपाध्याय

पटना : बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का नाम एक बार फिर से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सांसग पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई थी। लेकिन बाद में पुलिस जांच में पाया गया कि जिस व्यक्ति ने पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दा थी उसका लॉरेंस विश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं था।

लेकिन आज 7 नवंबर को एक बार फिर से सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें, पप्पू यादव के पर्सनल असिस्टेंट ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। PA के मुताबिक, सांसद को वॉट्सऐप पर धमकी दी गई है। उन्होंने वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

बिहार पुलिस ने शनिवार, 2 नवंबर को दिल्ली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी के रूप में पप्पू यादव को धमकी दी थी। सोशल मीडिया पर आई धमकी की खबरों के आधार पर पूर्णिया में एक मामला दर्ज किया गया था। पप्पू यादव को दुबई से एक कॉल आई थी, और उन्होंने इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी।

पूर्णिया पुलिस ने जांच के दौरान दिल्ली में कॉल करने वाले व्यक्ति का पता लगाया और महेश पांडे नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पांडे ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की बहन से उधार लिया हुआ सिम कार्ड इस्तेमाल कर व्हाट्सऐप पर पप्पू यादव को कॉल की थी। पुलिस ने पांडे का फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिया है, जो उसने धमकी भरी कॉल करने के लिए इस्तेमाल किए थे।

Supreme Court Hindi Service: हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, अब आसान हिंदी में समझ सकेंगे फैसले

Disha Salian Case में FIR दर्ज! सिर्फ आदित्य ठाकरे नहीं, बाकी नाम सुनकर भी लगेगा शॉक; एक्शन मोड में CBI

होर्मुज के बाद सऊदी ने भी बंद की तेल की पाइपलाइन, भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

CM भजनलाल की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर: 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित; भ्रष्टाचारियों पर सख्त प्रहार

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल