नीतीश कुमार, (मुख्यमंत्री, बिहार) 
बिहार

वोटिंग के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज, JDU ऑफिस के वॉर रूम पहुंचे CM नीतीश कुमार; NDA में कंफ्यूजन

Nitish Kumar: चुनाव से पहले नीतीश कुमार के सीएम फेस को लेकर एनडीए में कंफ्यूजन का दौर चला था। हालांकि, बाद में बीजेपी समेत एनडीए के सभी दलों ने नीतीश के नाम पर समर्थन किया।

मनोज आर्या

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में आज सेकेंड फेज के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। 20 जिलों के122 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव में NDA और महागठबंधन की प्रतिष्ठा दांव पर है। वोटिंग के दौरान ही जदयू ऑफिस में हलचल बढ़ गई। मंगलवार सुबह सीएम नीतीश कुमार ने पटना में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी से मिलने उनके आवास पहुंच गए।

इसके बाद मुख्यमंत्री विजय चौधरी के साथ जदयू ऑफिस के वॉर रुम पहुंचे। ऑफिस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे।

'25 से 30, फिर से नीतीश'

खबर है कि वोटिंग को लेकर सीएम ने उमेश कुशवाहा से बात की। इससे पहले सोमवार को पटना में पोस्टर लगाए गए- 25 से 30, फिर से नीतीश। विजय चौधरी ने तेजस्वी के शपथ ग्रहण के बयान पर कहा कि उनकी मर्जी जब चाहे शपथ ले लें, लेकिन बिहार के राज्यपाल मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को ही शपथ दिलाएंगे। जहां जदयू नहीं वहां लालटेन छाप को वोट दें, कांग्रेस के आरोप पर जदयू के सीनियर लीडर ने कहा, 'हमारी पार्टी से जुड़े फैसले कांग्रेस वाले कैसे ले सकते हैं। ये चुनाव में हार से पहले की हताशा है। हमलोग जीत मानकर चल रहे हैं। एनडीए के पक्ष में भारी मतदान हुआ है। पहले फेज में रिकॉर्ड 65 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है। आज दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग हुई है। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।

सीएम फेस को लेकर एनडीए में कंफ्यूजन

बता दें कि चुनाव से पहले नीतीश कुमार के सीएम फेस को लेकर एनडीए में कंफ्यूजन का दौर चला था। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू में पिछले महीने कहा था, अभी हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहे हैं, नतीजे आने के बाद सभी घटक दलों के नेता और विधायक मिलकर मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। शाह के इस बयान के बाद नीतीश के सीएम फेस होने पर संशय मंडरा गया और सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।

रिकॉर्ड वोटिंग से गदगद हुए तेजस्वी यादव

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद आरजेडी नेता और महागठबंधन की तरफ से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि लोग बदलाव के लिए वोट दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कतार न छोड़ें और बिना वोट कि घर वापस न जाएं। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन हो सकता है कई जगह पोल को स्लो कराए।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक