बिहार: रेस्टोरेंट में बैठे भाई बहन के साथ पुलिस अधिकारी ने की बदसलूकी, वीडियो वायरल 
बिहार

बिहार: रेस्टोरेंट में बैठे भाई बहन के साथ पुलिस अधिकारी ने की बदसलूकी, वीडियो वायरल

Goes Viral: कटिहार के BR-11 रेस्टोरेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक से बारसोई एसओ बदसलूकी करते दिखाई दे रहे हैं।

पूजा सिंह

Police Video From Katihar Goes Viral: कटिहार में पुलिस के एक अधिकारी द्वारा एक युवक के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने पुलिस के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला कटिहार के बारसोई रास चौक स्थित BR-11 रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है, जहां एक भाई-बहन खाना खाने गए थे। इस दौरान बारसोई थानाध्यक्ष वहां पहुंच गए और धौंस दिखाते हुए बहुत ही गलत तरीके से युवक से पूछा कि ये कौन है? इस पर युवक ने कहा कि मेरी बहन है। युवक का जवाब सुनकर थानाध्यक्ष और गुस्से में आ गए और कहने लगे कि बहन है तो ऐसे बोलेगा। इस मामले में युवक यश अग्रवाल ने बताया कि 24 अक्टूबर की शाम हम लोग बारसोई के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। वहीं बारसोई एसओ पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। हम लोगों से बदसलूकी की। वहीं इस मामले पर पुलिस की तरफ प्रेस रिलीज कर बताया गया कि मामला संज्ञान आने के बाद एसओ को शोकॉज नोटिस दिया गया है। जिसका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें