हादसे की सांकेतिक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
बिहार

खौफनाक हादसा! पटना में ऑटो-ट्रक की जोरदार टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार

Accident In Patna: पटना में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां ऑटो और हाइवा ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।

अमन उपाध्याय

Bihar News: पटना से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। राजधानी के पास आज सुबह ऑटो और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, साथ ही पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मृतकों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा शाहजहांपुर के दनियावां हिलसा स्टेट हाईवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के नजदीक हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

नालंदा जिले के रहने वाले मृतक

ऑटो और ट्रक की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार लोग फतुहा गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक सभी नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव के रहने वाले थे। पटना ग्रामीण एसपी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों को तुरंत इलाज के लिए पटना भेजा गया है।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

जैसे ही दुर्घटना की खबर फैली, पटना के शाहजहांपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल चार लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चश्मदीदों के मुताबिक, टैंकर तेज रफ्तार से आ रहा था और ड्राइवर अचानक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ऑटो से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिन घरों से सुबह लोग पूजा-पाठ और गंगा स्नान के लिए निकले थे, वहां अब मातम का माहौल है और परिजनों की चीखें सुनाई दे रही हैं।

ट्रक चालक मौके से फरार

पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। मृतकों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं, जो सभी नालंदा जिले के हिलसा क्षेत्र की रहने वाली थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, फरार ट्रक ड्राइवर की खोज जारी है और उसकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट