अशोक चौधरी वायरल वीडियो (सोर्स- डिजाइन इमेज) 
बिहार

नीतीश की विदाई से पहले फूट-फूट कर रोए अशोक चौधरी, बताया पिता समान; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Ashok Choudhary Emotional Video: नीतीश कुमार ने एमएलसी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अशोक चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चौधरी काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

सजल रघुवंशी

Ashok Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य विधान परिषद (एमएलसी) की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है लेकिन इस फैसले के बाद भी वह अभी राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे। नीतीश के इस्तीफे के बाद नेताओं की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं, मंत्री अशोक चौधरी उनके इस्तीफे के बाद रोते हुए नजर आए। इसके अलावा अशोक चौधरी ने कह कि वह उनके साथ काफी दिनों से काम कर रहा हूं। उनके जाने से दुखी हूं। वहीं उन्होंने कहा कि देश में कोई दूसरा नीतीश कुमार नहीं हो सकता है। अशोक चौधरी का वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो रहा है।

इससे पहले भी अशोक चौधरी से जब नीतीश कुमार के भविष्य को लेकर सवाल किया गया था तब वह भावुक हो गए थे और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे और उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का जाना हर बिहारी के लिए बेहद भावुक क्षण है। यह फैसला हम सभी को अंदर तक झकझोर देने वाला है।

भावुक हुए अशोक चौधरी

इस समय अशोक चौधरी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वीडियो में अशोक चौधरी काफी दुखी नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार की काफी तारीफ भी की और कहा कि बिहार को नीतीश कुमार जैसा अभिभावक मिलना आसान नहीं है।

नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ

नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि सदन में कभी सख्ती दिखाना, कभी समझाना-बुझाना या फिर किसी मंत्री के जवाब में उलझने पर उसे संभालना यह सब जिम्मेदारियां नीतीश कुमार बखूबी निभाते थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सामान्य नेता नहीं हैं बल्कि बेहद समझदार और अनुभवी मुख्यमंत्री रहे हैं। जिनकी हर विभाग पर मजबूत पकड़ रही है। नए मंत्रियों को भी वे लगातार मार्गदर्शन देते थे।

नीतीश कुमार को बताया पिता समान

अशोक चौधरी ने बताया कि नीतीश कुमार ने उन्हें हमेशा एक पिता, अभिभावक और गुरु की तरह स्नेह और सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में नीतीश कुमार ने उन्हें प्रशिक्षित किया और हर कदम पर संरक्षण भी दिया। अशोक चौधरी ने बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से उनके साथ सदन में रहे हैं। यहां तक कि जब वह कांग्रेस में थे, तब भी नीतीश कुमार उन्हें पूरा सम्मान देते थे। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल के दौरान उनके और नीतीश कुमार के संबंध और मजबूत हो गए।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा