तमिलनाडु चुनाव: सफेद शर्ट...हीरो वाला अंदाज, ऐसे नामांकन दाखिल करने पहुंचे TVK प्रमुख विजय- VIDEO

Tamil Nadu Chunav: टीवीके चीफ विजय ने अगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वह दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले रविवार को उन्होंने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।
Tamil Nadu Assembly Election 2026, TVK Chief Vijay File Nomination
थलापति विजय (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

TVK Chief Vijay File Nomination: नेता से अभिनेता बने थलापति विजय ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वह पेराम्बुर और तिरुचि पूर्व निर्वाचन क्षेत्रों से राज्य विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने रविवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। पेरम्बूर में विजय का मुकाबला मौजूदा डीएमके विधायक आर.डी. शेखर से होगा, जबकि त्रिची पूर्व में वह डीएमके के इनिगो एस. इरुदयाराज के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उम्मीदवारों की लिस्ट में कई प्रमुख पदाधिकारी और शामिल हैं।

टीवीके के महासचिव बुस्सी एन आनंद चेन्नई के टी नगर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं नौ बार के पूर्व एआईएडीएमके विधायक केए सेंगोत्तैयान जो हाल ही में टीवीके में शामिल हुए हैं वह गोबिचेट्टीपलयम से चुनाव लड़ेंगे।

विजय ने दाखिल किया नामंकन

थलापति विजय ने कल यानी रविवार को यह साफ कर दिया था कि वह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव दो सीटों सें लड़ने वाले हैं। इनमें त्रिची ईस्ट और पेरम्बूर (चेन्नई) सीट शामिल है। चुनाव में उनका नाम आधिकारिक तौर पर सी जोसेफ विजय के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इस बीच विजय ने 30 मार्च को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

विजय ने इन दिग्गजों को भी बनाया उम्मीदवार

थलापति विजय ने चेन्नई में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अपनी कोर टीम और प्रमुख उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने थाउजेंड लाइट्स सीट से जे.सी.डी. प्रभाकर और विरुगंबाक्कम से साबरिनाथन जैसे चेहरों पर भी भरोसा जताया है। साथ ही उन्होंने एन. आनंद (बुसी आनंद) को टी. नगर, आदव अर्जुना को विल्लिवक्कम और के.ए. सेंगोट्टैयन को गोबीचेट्टीपलयम से चुनाव मैदान में उतारा है। इसके साथ ही आर. अरुणराज को तिरुचेंगोड और सीटीआर निर्मल कुमार को तिरुपरनकुंड्रम से उम्मीदवार बनाया गया है।

तमिलनाडु में त्रिकोणीय मुकाबला?

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को सिंगल फेज में होना है। राज्य में 234 सीटें हैं, मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ डीएमके गठबंधन, मुख्य विपक्षी एआईएडीएमके गठबंधन और अभिनेता विजय की नई पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के बीच होने की प्रबल संभावना है, जिससे यह लड़ाई द्विध्रुवीय से त्रिकोणीय मुकाबले की ओर बढ़ रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com