नितिन नवीन के आवास पर खरना का अनुष्ठान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रसाद ग्रहण किया सोर्स- सोशल मीडिया
बिहार

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नवीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

Bihar Nitin Nabin Chhath Puja Celebration: पटना में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर खरना का आयोजन हुआ। राज्यपाल सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रसाद ग्रहण किया।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • पटना स्थित नितिन नवीन के आवास पर खरना का अनुष्ठान संपन्न हुआ।

  • राज्यपाल सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रसाद ग्रहण किया।

  • नितिन नवीन ने कहा कि छठ महापर्व अब देश के साथ विदेशों में भी श्रद्धा से मनाया जा रहा है।

Nitin Nabin Chhath Puja 2026: छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर खरना का अनुष्ठान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी रही।

नितिन नवीन के आवास पर भक्तिमय माहौल

पटना के 3, टेलर रोड स्थित नितिन नवीन के आवास पर छठ के दूसरे दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ खरना का आयोजन किया गया। छठ पर्व की मान्यताओं के अनुसार प्रसाद तैयार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, शुभचिंतक और अन्य लोग मौजूद रहे।

युवा पीढ़ी भी पूरे उत्साह से मना रही छठ: नितिन नवीन

इस अवसर पर नितिन नवीन ने कहा कि यह खुशी और गर्व की बात है कि युवा पीढ़ी छठ जैसे पवित्र पर्व को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मना रही है। नई पीढ़ी जिस तरह इस पर्व की परंपराओं और मान्यताओं को अपना रही है, उससे छठ की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत हुई है।

विदेशों में भी मनाया जा रहा छठ महापर्व

नितिन नवीन ने कहा कि बिहार के कई युवा शिक्षा और रोजगार के लिए अमेरिका समेत दुनिया के अलग-अलग देशों और शहरों में रहते हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखा है। विदेशों में रहने वाले बिहार के लोग भी पूरे उत्साह और आस्था के साथ छठ मनाते हैं। इसी वजह से इस महापर्व की गूंज अब दुनिया के कई हिस्सों में सुनाई देती है।

बिहार से बाहर भी बढ़ रहा छठ का विस्तार

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि छठ महापर्व अब केवल बिहार तक सीमित नहीं है। देश के दूसरे राज्यों और क्षेत्रों के लोग भी इस पर्व में श्रद्धा के साथ शामिल हो रहे हैं। यह बिहार की सांस्कृतिक परंपरा के बढ़ते विस्तार को दर्शाता है।

इस मौके पर उन्होंने छठी मइया से सभी के स्वस्थ और निरोग रहने तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की। साथ ही देश के विकास और प्रगति की प्रार्थना करते हुए सभी देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा