कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निशांत कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

JDU ज्वाइन करते ही फार्म में आए निशांत! नीतीश कुमार को लेकर दिया बड़ा बयान, बता दिया अपना पूरा प्लान

Nishant Kumar: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस दौरान निशांत कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित भी किया है।

अभिषेक सिंह

Bihar Politics: बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने निशांत को सदस्यता दिलाई। इस दौरान निशांत कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित भी किया है।

निशांत कुमार ने कहा कि मैं एक सक्रिय सदस्य के तौर पार्टी का पूरा ख़्याल रखने का प्रयास करूंगा। पिताजी ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है और मैं उसका आदर करता हूं। पार्टी और जनता ने मुझ पर जो विश्वास किया है मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। पिताजी ने 20 साल में किया जो कुछ किया है, उसे मैं जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा।

JDU ज्वाइन कर क्या बोले निशांत?

निशांत कुमार ने सभी से अनुरोध किया कि वे नीतीश कुमार पर अपना विश्वास बनाए रखें। मैं पार्टी को और मजबूत करने की कोशिश करूंगा। मैं लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश करूंगा। मैं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में काम करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि वह एक एक्टिव सदस्य के तौर पर पार्टी की देखभाल करने की कोशिश करेंगे। निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता ने जो कुछ भी किया है, उस पर पूरे देश और बिहार को गर्व है।

इससे पहले सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि इस ऐतिहासिक मौके पर महापुरुष और हमारे नेता नीतीश कुमार के बेटे इंजीनियर निशांत कुमार जेडीयू में शामिल हो रहे हैं। सच तो यह है कि आज उनका पार्टी में शामिल होना सिर्फ एक औपचारिकता मात्र है।

निशांत पार्टी का भविष्य: कुशवाहा

उन्होंने आगे कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) निशांत कुमार की हर सांस में बसी है। लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाज सुनकर निशांत ने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि निशांत कुमार पार्टी का भविष्य हैं।

आपको बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। उनके राज्यसभा सांसद बनते ही बिहार की कमान किसी और के हाथों में चली जाएगी। राजनैतिक चर्चाओं में कहा जा हा है कि निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनाया जाएगा, जबकि मुख्यमंत्री का पद भाजपा के जिम्मे होगा।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन