बीजेपी ने बिहार बंद की कमान महिला मोर्चा को सौंपी, फोटो- सोशल मीडिया 
बिहार

'गालीकांड' पर एनडीए का 'बिहार बंद', आगजनी और चक्काजाम, महिलाओं ने संभाला मोर्चा

PM Narendra Modi की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ बिहार में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आज बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Bihar Band: कांग्रेस के एक कार्यक्रम में हुई 'गालीकांड' की इस घटना के विरोध में एनडीए ने गुरुवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का आह्वान किया है। इस बंद की कमान भाजपा महिला मोर्चा को सौंपी गई जिसके तहत प्रदेशभर में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।

बंद का असर राजधानी से लेकर कई जिलों तक दिख रहा है। कई जगहों पर टायर जलाकर सड़कें जाम की गईं, बाजार बंद कराए गए और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। एनडीए नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की मां को गाली दी गई, जो अत्यंत आपत्तिजनक और अपमानजनक है। इसी के विरोध में यह बंद बुलाया गया। भाजपा ने यह भी स्पष्ट किया कि यह विरोध शांतिपूर्ण रहेगा और जरूरी सेवाओं को इससे अलग रखा गया है।

पटना में जलाए गए टायर

राजधानी पटना में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर सड़कें जाम कीं। डाकबंगला चौराहा, कदमकुआं, बोरिंग रोड और अशोक राजपथ जैसे इलाकों में प्रदर्शन हुए। टायर जलाए गए और दुकानों को बंद कराया गया। विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के पास भी छात्र संगठनों ने समर्थन में नारेबाजी की। पुलिस बलों की भारी तैनाती देखी गई।

गया में चक्का जाम, परिवहन प्रभावित

गया में भाजपा और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर दिया। शहर के जीटी रोड, स्टेशन रोड और अन्य प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। दुकानें बंद रहीं और सार्वजनिक परिवहन भी प्रभावित हुआ। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर, भागलपुर, आरा, दरभंगा और सासाराम जैसे शहरों में भी बिहार बंद का असर देखा गया। बाजार बंद रहे, ऑटो और रिक्शा सेवाएं ठप रहीं। कई जगहों पर लोग विरोध में सड़क पर बैठ गए, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ।

तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं के सामने आए रिएक्शन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह बंद मां के सम्मान के लिए है और जो कोई भी महिलाओं का अपमान करेगा, उसे जवाब दिया जाएगा। एनडीए के अन्य घटक दलों ने भी इस बंद का समर्थन किया।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस बंद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश में हंसते हैं और देश लौटकर रोते हैं। तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार में रहकर ही भाजपा खुद बिहार बंद करवा रही है क्योंकि वह विपक्ष की बढ़ती ताकत से डर गई है। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि पार्टी ने ऐसी कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है और भाजपा सिर्फ जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका रही है। कांग्रेस ने इस पूरे बंद को एनडीए का राजनीतिक नाटक करार दिया है।

बिहार बंद को लेकर राजनीतिक तनाव चरम पर है। जहां एक ओर एनडीए इसे भावनाओं से जुड़ा मामला बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे सस्ती राजनीति कह रहा है। बिहार की सड़कों पर जो उबाल दिखा, वह आने वाले चुनावी मौसम की गर्माहट का संकेत भी माना जा रहा है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट