मैथिली ठाकुर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

मैथिली ने कहा कंठीधारी हो जाएगा आधा अलीनगर, युवक ने पूछा-नाम बदलने से कैसे होगा विकास? फिर जो हुआ...

Maithili Thakur Statement on Alinagar: पहली बार चुनावी रण में उतरी लोकगायिका और बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर का एक नया बयान सामने आया है जिसको लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है।

अभिषेक सिंह

Bihar Assembly Elections: बिहार के चुनावी रण में सियासतदान कुर्सी के लिए हर वो हथकंडा अपना रहे हैं जिससे उनके पक्ष में माहौल बन सके। इसी कड़ी में पहली बार चुनावी रण में उतरी लोकगायिका और बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर का एक नया बयान सामने आया है जिसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

मैथिली ठाकुर का यह बयान उनके विधानसभा क्षेत्र अलीनगर से जुड़ा हुआ है। जिसमें उन्होंने कहा है कि चुनाव में एनडीए की जीत के बाद "अलीनगर में आधे लोग कंठी धारी मिलेंगे। मैथिली ने आगे कहा कि सबकी इच्छा है की अलीनगर सीतानगर हो जाए।"

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी हंगामा मचने लगा है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवा मैथिली से सवाल पूछता है कि क्या अलीनगर का नाम सीतानगर होने से विकास हो जाएगा? इसके जवाब में मैथिली कुछ भी ठोस बात नहीं कर पाती हैं।

नित्यानंद राय ने भी कही थी यही बात

इससे पहले भी मैथिली ठाकुर के नामांकन के दिन भारतीय जनता पार्टी के नेता नित्यानंद राय ने भी ऐसा ही एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव के बाद सीता मैया की धरती अलीनगर के नाम से नहीं, बल्कि सीतानगर के नाम से जानी जाएगी।

बीजेपी ने मैथिली क्यों बनाया प्रत्याशी

गौरतलब है कि मैथिली ठाकुर की लोकगायिका को तौर पर अच्छी खासी पहचान है। इसी का फायदा उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। जिससे अलीनगर के साथ-साथ अन्य सीटों पर भी असर डाला जा सके। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी का यह दांव कितना कामयाब होता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान होना है। अलीनगर विधानसभा सीट पर भी पहले चरण में ही वोटिंग होगी। इसके साथ ही दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि चुनाव नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त