जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन (सौजन्य IANS) 
बिहार

JDU प्रवक्ता का दावा, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता राजीव रंजन ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

पूजा सिंह

JDU Spokesperson Rajiv Ranjan : बिहार में साल 2025 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसको लेकर राजनीति दलों की तैयारियां जोरो पर है। इसी बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। राजीव रंजन का कहना है कि विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

राजीव रंजन का कहना है कि, एनडीए बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी और एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। साथ ही उन्होनें कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के एक साथ चुनावी मंच साझा करने से भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। दो पराजित नेता हैं। देशभर में राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी का ग्राफ लगातार गिर रहा है। बिहार में उनकी बड़ी हार तय है, जैसे वह अन्य जगहों पर चुनाव हारे, वैसे ही फिर हारेंगे, जबकि एनडीए 225 सीटें जीतेगा और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

मालेगांव ब्लाट मामले पर बोले

2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में सभी 7 आरोपियों को बरी किए जाने पर जदयू प्रवक्ता ने कहा कि निस्संदेह, यह साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल पुरोहित और अन्य सभी के लिए बड़ी राहत है। लंबे समय से पूरा प्रकरण अदालत में लंबित था। फैसला आ गया है। सभी को स्वीकार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

कैग की रिपोर्ट पर किया पलटवार

बिहार में कैग की रिपोर्ट पर विपक्ष के सवालों पर जदयू प्रवक्ता ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो को अपने कार्यकाल के बारे में देखना चाहिए कि कितने घोटाले किए। तेजस्वी यादव समेत उनका पूरा परिवार भी नौकरी के बदले जमीन मामले में अदालत की कार्यवाही का सामना कर रहा है। बुधवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को झटका दिया है, जिसमें उन्होंने निचली अदालतों में हो रही सुनवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। कोर्ट ने इसे ठुकरा दिया है।

आपत्तियों का जवाब देगी राज्य सरकार

उन्होंने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बहुत ही स्पष्ट शब्दों में बताया है कि कहीं भी भ्रष्टाचार का सवाल ही नहीं है। यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट की प्रक्रिया जमा करने में विलंब हो सकता है। आपत्तियों का जवाब राज्य सरकार दे रही है। इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। नीतीश कुमार के शासन में भ्रष्टाचार नहीं हो सकता है।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच