पीएम मोदी का दो दिवसीय बिहार दौरा, फोटो - सोशल मीडिया  
बिहार

PM मोदी के बिहार पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान में हड़कंप; पिछली बार पहुंचे थे मधुबनी उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर हुआ था लॉन्च

इस बीच जब पीएम मोदी के बिहार पहुंचने की खबर पाकिस्तानी मीडिया तक पहुंची, तो एक बार फिर से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। क्योंकि, पिछली बार पीएम मोदी बिहार पहुंचे थे, उसके बाद ही ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया था।

विकास कुमार उपाध्याय

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई दिन गुरुवार की शाम बिहार पहुंच रहे हैं। इससे पहले भी इस साल पीएम मोदी 3 बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। पीएम मोदी साल 2025 की शुरुआत के बाद चौथी बार बिहार पहुंच रहे हैं।

बता दें, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पीएम मोदी पहलगाम आतंकी हमले के दूसरे ही दिन 24 अप्रैल को मधुबनी पहुंचे थे और 7 मई को पहलागम आंतकी हमले के कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर दिया गया था।

इस बीच जब पीएम मोदी के बिहार पहुंचने की खबर पाकिस्तानी मीडिया तक पहुंची, तो एक बार फिर से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। क्योंकि, पिछली बार पीएम मोदी बिहार पहुंचे थे, उसके बाद ही ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया था।

आज शाम दो दिनों के लिए पीएम मोदी पहुंच रहे बिहार

आपको बता दें कि पीएम मोदी गुरुवार की शाम बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी का यह बिहार दौर तब हो रहा है, जब एक बार फिर से पाकिस्तान से सटे बॉर्डर वाले इलाकों में मॉकड्रिल कराया जा रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी के बिहार दौरे के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान में बड़ी हलचल मच सकती है। पीएम मोदी, बिहार दौरे से ठीक पहले कई बार बोल चुके हैं कि पाकिस्तान ने हमेशा से प्रॉक्सी वॉर को हथियार बनाने का काम किया है। लेकिन, अब उसकी यह रणनीति नहीं हार की गारंटी होने वाली है। पीएम मोदी का यह बयान भारत की स्थिति को वैश्विक पटल पर और मजबूत करने के लिए माना जा रहा है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी के बयानों को लेकर क्या कहा?

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी के बयानों को चुनावी हथकंडा बताया है। पर विश्लेषकों का कहना है कि इस बात से साफ साबित होता है कि पाकिस्तान कितना बौखलाया हुआ है।

बिहार की धरती से पीएम मोदी की हुंकार से न केवल पाकिस्तान की नींद उड़ेगी बल्कि भारत सामरिक शक्ति और डिप्लोमैसी पॉवर का प्रतीक भी साबित होने वाला है। इस बीच अब लोगों के मन में एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या ऑपरेशन सिंदूर की तरह ही कोई और ऑपरेशन की शुरुआत होगी?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद