नीतीश कुमार और नुसरत परवीन।  
बिहार

नीतीश का पीछा नहीं छोड़ रहा हिजाब विवाद, अब इस राज्य में FIR दर्ज

Nitish Kumar : महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने को लेकर सीएम नीतीश के खिलाफ अब कोलकाता में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इससे पहले यूपी, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।

रंजन कुमार

Nitish Hijab Controversy: बिहार के सीएम नीतीश कुमार का हिजाब विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। यूपी, कर्नाटक, झारखंड, जम्मू-कश्मीर के बाद अब पश्चिम बंगाल में नीतीश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है। प्रदेश के इकबालपुर थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नीतीश ने पटना में सरकारी कार्यक्रम में डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब हटाया था।

भुकैलाश रोड निवासी एसके सहजादा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नीतीश ने जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से यह कृत्य किया। शिकायतकर्ता का यह भी दावा है कि यह कदम धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सार्वजनिक अशांति फैलाने के उद्देश्य से किया गया है।

सोशल मीडिया लिंक भी शिकायत का हिस्सा

पुलिस के मुताबि शिकायत के साथ तीन अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिंक भी दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि वे शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करेंगे, ताकि यह समझा जा सके कि वह किस आधार पर खुद को पीड़ित महसूस कर रहा है। हालांकि, पुलिस ने शिकायतकर्ता और नुसरत परवीन के परिवार के बीच किसी तरह के संबंध की पुष्टि से इनकार किया है।

नुसरत का परिवार पटना से हुआ शिफ्ट

हिजाब विवाद के बाद डॉक्टर नुसरत परवीन ने पटना छोड़ दिया है। लोगों के मुताबिक, उनका परिवार 17 दिसंबर को न्यू पाटलिपुत्र स्थित फ्लैट खाली कर चुका है। मोहिदीन एन्क्लेव स्थित एक अन्य आवास को भी बंद कर दिया गया है। वो लोग कोलकाता शिफ्ट कर गए हैं।

घटना के बाद सामने नहीं आई है नुसरत परवीन

नुसरत परवीन ने अपने भाई बबलू से घटना बाद कहा था-जब नीतीश कुमार ने नकाब खींचा तो समझ नहीं आया कौन, कहां से मुझे खींच लेगा। वहां सब हंसने लगे थे। इतना कुछ पहले हो चुका था, न जाने और क्या करते? मैं जल्दी वहां से निकली, ताकि मुझे कोई देख न। थोड़ी देर बाद दोबारा वहां गई अपॉइंटमेंट लेटर फेंकने, लेकिन सब जा चुके थे। इस घटना के बाद से नुसरत सामने नहीं आई हैं। कुछ कहा भी नहीं है। बिहार सरकार द्वारा जॉइनिंग की तारीख बढ़ाने के बाद भी उन्होंने नौकरी जॉइन नहीं की है। नुसरत और उनका परिवार कोलकाता चला गया है। उनके भाई का दावा है कि पति ने नुसरत को मीडिया से बात करने और बाहर निकलने से मना कर दिया है। इसका परिवार भी विरोध नहीं कर रहा, क्योंकि हम नहीं चाहते कि पति-पत्नी का रिश्ता खराब हो।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें