कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
बिहार

Bihar: वोट चोरी नहीं खुली डकैती...वोटिंग के बीच कांग्रेस ने दिखाए सुबूत, ज्ञानेश कुमार से पूछा सवाल

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान एक तरफ वोटिंग प्रतिशत बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ वोटिंग में गड़बड़ी को लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।

अभिषेक सिंह

Bihar Assembly Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। इस फेज में सूबे के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान हो रहा है। एक तरफ यहां वोटिंग प्रतिशत बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ वोटिंग में गड़बड़ी को लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।

बिहार में दूसरे चरण के मतदान के बीच एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने 'वोट चोरी' का दावा किया है। पार्टी के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए बिहार चुनाव में गड़बड़ी और 'वोट चोरी' की आशंका जाहिर की है।

सुरेन्द्र राजपूत ने दिखाए सुबूत

सुरेन्द्र राजपूत ने एक्स पोस्ट में तीन स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। जिसमें @JhaAjitk एक्स हैंडल से बिहार के साथ-साथ हरियाणा और दिल्ली में वोटिंग के बाद साझा की गई पोस्ट समाहित हैं। पोस्ट के कैप्शन में कांग्रेस प्रवक्ता ने लिखा है कि वोट चोरी नहीं वोट की खुली डकैती! ज्ञानेश कुमार @ECISVEEP के संज्ञान में है या नहीं?

बिहार में 6 नवंबर को हुए पहले चरण के मतदान के दौरान भी विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं और लोगों ने इस तरह की कई पोस्ट करते हुए चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। जिनमें से कुछ पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए जांच की बात भी कही थी।

दूसरे चरण में टूटेगा पहले का रिकॉर्ड

फिलहाल बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस फेज में मतदाताओं ने पहले के मुकाबले ज्यादा उत्साह दिखाया है। दोपहर तीन बजे तक के जो आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक 60 फीसदी से अधिका मतदान हो चुका है। जिसके चलते इस फेज में पहले चरण का रिकॉर्ड टूटने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

बिहार में पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान हुआ था। इसके अलावा चुनाव नतीजों के लिए 14 नवंबर की तारीख मुक़र्रर की गई है। इसी दिन दोपहर तक यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि इस बार बिहार में किसकी सरकार बनने वाली है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज