सीजेआई सूर्यकांत सोर्स (सोशल मीडिया)
बिहार

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका

CJI Interaction With Students: पटना के चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में CJI सूर्यकांत ने छात्रों से सीधा संवाद किया। छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए कहा न्यायालय छात्रों के अधिकारों की रक्षा करेगा।

आशीष शुक्ला

CJI Surya Kant Interacts With Students In Patna: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को पटना की चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) में छात्रों के साथ खुलकर संवाद किया। इस दरमियान छात्रों ने उनसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार, कॉलेजियम में असहमति, लॉ की पढ़ाई, फीस वृद्धि और युवा वकीलों से जुड़े कई सवाल पूछे। CJI ने भी छात्रों के सवालों का सीधे और बेबाक अंदाज में जवाब दिया।

इस कार्यक्रम में एक छात्र ने अपने हक के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल किया। इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि न्यायपालिका छात्रों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना संवैधानिक अधिकारों के दायरे में आता है और अगर किसी प्रदर्शन के दरमियान पुलिस की तरफ से बल का प्रयोग किया जाता है तो अदालतें उस पर गौर करेंगी।

कॉलेजियम सिस्टम पर छात्रों ने पूछे सवाल

संवाद के दौरान छात्रों ने कॉलेजियम से जजों की नियुक्ति के दौरान होने वाली असहमति को सार्वजनिक नहीं किए जाने को लेकर भी सवाल किया। इस पर CJI ने बताया कि किसी उम्मीदवार के नकारात्मक टिप्पणियों को सार्वजनिक करने से उसकी प्रतिष्ठा और गरिमा प्रभावित हो सकती है। इसलिए ऐसी जानकारियों को सार्वजनिक करने में सावधानी बरती जाती है।

फीस बढ़ोत्तरी और युवा वकीलों के भविष्य पर चर्चा

छात्रों ने वकालत के पढ़ाई की बढ़ती फीस और सीमित स्कॉलरशिप का मुद्दा भी CJI के सामने रखा। इसके अलावा वकीलों को शुरुआती दौर में होने वाली आर्थिक और वकालत के परेशानियों पर भी छात्रों ने सवाल पूछे। CJI ने युवा वकीलों को शुरुआती वर्षों में सहायता के लिए उपयोगी टिप्स दिया।

सीजेआई ने दिया बदलाव का सुझाव

कार्यक्रम के दौरान CNLU के वीसी प्रो. फैजान मुस्तफा ने 5 साल के लॉ कोर्स के ढांचे में बदलाव का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि चार साल की अकादमिक पढ़ाई के बाद अंतिम वर्ष में छात्रों के लिए अनिवार्य कोर्ट अप्रेंटिसशिप की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ अदालत की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का मौका मिलेगा। CJI ने इस सुझाव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

इस पूरे संवाद की खास बात यह रही कि छात्रों को CJI से सीधे सवाल पूछने का मौका मिला। CJI सूर्यकांत ने भी कहा कि उन्हें खुले और सीधे सवाल-जवाब पसंद हैं। कार्यक्रम में न्यायपालिका, कानूनी शिक्षा और युवा वकीलों के भविष्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।

BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान

जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले सीजेआई, लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने वाले पहले जज का दिलचस्प न्यायिक सफर

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात