बिहार बसपा प्रभारी अनिल कुमार (फोटो-सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार में एक और यात्रा, राष्ट्रीय पार्टी ने अकेले चुनाव में उतरने का किया फैसला...

Bihar News: बिहार में बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि हम बिहार की 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे।

Saurabh Pal

Bihar Election: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है। बसपा ने पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। बसपा के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने गुरुवार को पूर्वी चंपारण के मुख्यालय मोतिहारी में कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बसपा राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

बसपा नेता ने कहा कि न एनडीए और न ही महागठबंधन से कोई समझौता किया जाएगा। अनिल कुमार ने कहा कि जनता अब दोनों बड़े गठबंधनों से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा, "एनडीए और महागठबंधन दोनों ने जनता से सिर्फ झूठे वादे कर उन्हें ठगने का काम किया है। अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है और वह बदलाव बहुजन समाज पार्टी लेकर आएगी।"

10 सिंतबर से बसपा करेगी बिहार में यात्रा

बिहार बसपा प्रभारी ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी 10 सितंबर से एक राज्यव्यापी यात्रा शुरू करने जा रही है, जो कैमूर जिले से प्रारंभ होगी। यह यात्रा बिहार के जिलों में जाएगी और आम जनता से संवाद स्थापित करेगी। इस यात्रा का मकसद कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना है। अनिल कुमार ने कहा, "इसमें पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे और यह यात्रा 18 सितंबर को मोतिहारी भी पहुंचेगी।"

बसपा के पास हर वर्ग का समर्थन, महापुरुषों का सिद्धांत: अनिल कुमार

बसपा प्रभारी ने कहा कि पार्टी मायावती की विचारधारा और महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलती है। अनिल कुमार ने कहा, "बसपा एक ऐसी पार्टी है जो किसी विशेष वर्ग की नहीं, बल्कि हर आम आदमी की आवाज है। हम सत्ता के लिए नहीं, समाज के अंतिम व्यक्ति की भलाई के लिए चुनाव लड़ते हैं। बसपा महापुरुषों की विचारधारा से चलने वाली पार्टी है। हमारी पार्टी बिहार की जनता के साथ गठबंधन करेगी।" मोतिहारी में हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्हें चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।-एजेंसी इनपुट के साथ

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन