तेजस्वी यादव का पोस्टर (सौ. सोशल मीडिया) 
बिहार

पिता खलनायक तो बेटा नायक कैसे? तेजस्वी यादव के पोस्टर पर BJP और JDU का वार, मचा सियासी बवाल

Bihar elections: तेजस्वी यादव को 'नायक' बताने वाले पोस्टर को लेकर बिहार में सियासी बवाल मचा हुआ है। BJP और JDU ने लालू यादव और तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा है।

पूजा सिंह

Ruckus Over Tejaswi's Poster: तेजस्वी यादव के एक पोस्टर को लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है। पटना की सड़कों पर तेजस्वी यादव को नायक बताने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इस पर बीजेपी और जेडीयू ने हमला बोला है। साथ ही तेजस्वी को बिहार का नायक बताने पर उनके पिता लालू यादव पर भी निशाना साधा है।

तेजस्वी यादव के पोस्टर पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, 'जिसके पिता खलनायक हैं वह नायक कैसे हो सकता है। लालू प्रसाद यादव बिहार के गब्बर सिंह हैं। कई मामलों में आरोपी हैं। कोर्ट से सजायाफ्ता होने के कारण उनके चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। खुद तेजस्वी यादव पर भी आईआरसीटीसी (IRCTC) घोटाला केस में आरोप गठित हो गया है। ऐसे व्यक्ति को नायक बताना शर्मसार होने वाली बात है।

JDU ने बताया 'खलनायक'

वहीं इस मामले में जेडीयू (JDU) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन पर इतने गंभीर मामले दर्ज हों, उन्हें 'नायक' बताना नायक शब्द का अपमान है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पर बिहार में 18, दिल्ली में 7, और महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में एक-एक मामला दर्ज है। कुल मिलाकर उनके खिलाफ 27 आर्थिक अपराधों के केस लंबित हैं। नीरज कुमार ने कहा कि, ऐसे व्यक्ति को अगर नायक कहा जाएगा, तो लोग 'नायक' शब्द से ही नफरत करने लगेंगे। उन्होंने तेजस्वी को 'खलनायक' बताते हुए कहा कि वह लालू यादव की राजनीति की उपज हैं। दरअसल पटना में राजद कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें तेजस्वी यादव को ‘बिहार का नायक’ बताया गया है।

बता दें की काफी खींचतान के बाद तेजस्वी यादव खुद को महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार घोषित करवाने में सफल रहे। गुरुवार को राजधानी पटना में महागठबंधन का संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ। इस दौरान विपक्षी गठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस, वाम दल और वीआईपी के नेता मुकेश सहनी भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस से सीनियर नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि तेजस्वी यादव विपक्ष का सीएम फेस होंगें। वहीं, वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी का नाम डिप्टी सीएम के लिए ऐलान किया गया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान