-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Purnia Mp Pappu Yadav Reacted To A Poster Of Tejashwi Yadav
‘मैं बिहार का बेटा और सेवक, नायक बनने की इच्छा नहीं’, तेजस्वी के पोस्टर पर पप्पू यादव का जवाब
- Written By: पूजा सिंह
Bihar election: राजद कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही पीएम मोदी और चिराग पासवान के बयानों पर भी जवाब दिया है।

सांसद पप्पू यादव (सौ. सोशल मीडिया)
MP Pappu Yadav’s Reaction: महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव के एक पोस्टर को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। तेजस्वी यादव को नायक बताने वाले पोस्टर पर एक ओर जहां बीजेपी और जेडीयू निशाना साध रही है, वहीं दूसरी ओर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी है।
पप्पू यादव ने कहा कि, ‘मैं बिहार का बेटा हूं, सेवक हूं और बेटा व सेवक ही रहूंगा। मुझे नायक बनने की कोई इच्छा नहीं है। बता दें कि पप्पू यादव का यह बयान शनिवार को पटना में राजद कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर के जवाब में आया है, जिसमें तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ ‘बिहार का नायक’ लिखा था।
पीएम की समस्तीपुर रैली पर कसा तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समस्तीपुर रैली में ‘लालटेन’ के जिक्र पर पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि क्या पीएम को पता है कि 1985 में भारत में कंप्यूटर कौन लाया था? राजीव गांधी के नेतृत्व में कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर अमेरिका से लाए गए। राजीव गांधी ने देश में बिजली परियोजनाएं भी शुरू की थीं। उन्होंने कहा कि आज हमारे बच्चे पूरी दुनिया के लिए रील बना रहे हैं, लेकिन इसमें भाजपा और सरकार की कोई भूमिका नहीं है। रील के लिए पैसा अमेरिका से आ रहा है, भारत की इसमें कोई भागीदारी नहीं है। एनडीए और भाजपा सिर्फ़ झूठ और खोखली बयानबाजी फैलाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तेजस्वी यादव की चेतावनी, गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया तो पूरे बिहार में होगा व्यापक जन आंदोलन
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
छात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस
तेजस्वी की रणनीति फेल, RJD नेतृत्व से नाराज मृत्युंजय तिवारी ने कहा- वापसी की संभावना नहीं
चिराग पासवान के पोस्ट पर किया पलटवार
पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के उस सोशल मीडिया पोस्ट पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2005 में उनके पिता स्व. रामविलास पासवान ने मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी पार्टी तक कुर्बान कर दी थी, लेकिन राजद ने तब और अब (2025 में) भी मुस्लिम मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री देने से इनकार किया। चिराग ने यह भी कहा था कि बंधुआ वोट बैंक बनकर सम्मान और भागीदारी नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़ें : बंगले पर ‘तांडव’! सड़क पर फेंका कांग्रेस नेता का सामान, बिना नोटिस के ही कर दिया बेदखल
इस पर पप्पू यादव ने जवाब दिया कि लगता है चिराग पासवान को कुछ पता नहीं है। इस देश में विभिन्न राज्यों में सबसे पहले दलित मुख्यमंत्री कांग्रेस ने नियुक्त किए थे। हमारे नेता राहुल गांधी दलितों और अल्पसंख्यकों दोनों को उपमुख्यमंत्री नियुक्त करेंगे, ताकि समावेशी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो।
Purnia mp pappu yadav reacted to a poster of tejashwi yadav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:59 PMरेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर कैडर बदलने वालों की पुरानी सेवा भी प्रमोशन में होगी शामिल
Jul 29, 2026 | 02:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMकिसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














