फाइल फोटो (Image- Social Media) 
बिहार

NDA का कौन सा विधायक किसे वोट देगा? मतदान से 15 घंटे पहले बताएगी पार्टी, बुलाई गई बैठक

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार से राज्यसभा के चुनाव में NDA गठबंधन अपने 202 विधायकों को मतदान से एक रात पहले बताएगा कि किस कैंडिडेट को कौन-कौन से विधायक वोट देंगे।

अर्पित शुक्ला

Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए 16 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी रणनीति पूरी तरह गोपनीय रखी है। गुरुवार रात सम्राट चौधरी के आवास पर एनडीए विधायकों की बैठक और रात्रिभोज आयोजित किया गया। इस दौरान विधायकों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई और सही तरीके से वोट डालने की ट्रेनिंग भी कराई गई।

वोटिंग की ट्रेनिंग देने का जिम्मा नीतीश मिश्रा ने संभाला, जो मधुबनी जिले की झंझारपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। हालांकि एनडीए के किस विधायक को किस उम्मीदवार को वोट देना है, यह अब भी सस्पेंस में रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, विधायकों को यह जानकारी मतदान से ठीक पहले 15 मार्च की रात दी जाएगी।

दो और बैठकों की तैयारी

खबरों के अनुसार एनडीए के विधायक चुनाव से पहले दो और बैठकों में शामिल होंगे। इनमें उपेंद्र कुशवाहा 14 मार्च को रात्रिभोज देंगे, जबकि विजय कुमार चौधरी 15 मार्च को बैठक की मेजबानी करेंगे। बताया जा रहा है कि मतदान से करीब 15 घंटे पहले विधायकों को बताया जाएगा कि उन्हें किस उम्मीदवार को वोट देना है।

एनडीए के उम्मीदवार

इस चुनाव में एनडीए की ओर से प्रमुख उम्मीदवार हैं:

  • नीतीश कुमार (जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री)
  • नितिन नवीन (भाजपा)
  • उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएम अध्यक्ष)
  • रामनाथ ठाकुर (जेडीयू)
  • शिवेश राम (भाजपा)

एनडीए के पास कुल 202 विधायकों का समर्थन है। जीत के लिए आवश्यक 41 वोट के हिसाब से गठबंधन चार सीटें आसानी से जीत सकता है। लेकिन पांचवीं सीट के लिए उसके पास केवल 38 वोट हैं, इसलिए उसे तीन अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी, जो क्रॉस वोटिंग से मिलने की उम्मीद है।

विपक्ष का उम्मीदवार

विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह को मैदान में उतारा है। वे एक उद्योगपति भी हैं और उनका कहना है कि वे चुनाव हारने के लिए नहीं लड़ रहे हैं।

पर्यवेक्षक भी तैनात

एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर्ष मल्होत्रा और विजय शर्मा को पर्यवेक्षक बनाकर पटना भेजा गया है। दोनों नेता पिछले दो दिनों से वहां कैंप कर रहे हैं और पांचवीं सीट के लिए अतिरिक्त वोट जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार एनडीए की नजर सतीश सिंह यादव और आईपी गुप्ता समेत कुछ अन्य विधायकों पर है। वहीं विपक्ष की ओर से तेजस्वी यादव और असदुद्दीन ओवैसी के बीच समर्थन को लेकर बातचीत की खबरें भी सामने आ रही हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब