तेजस्वी यादव व नीरज कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

Bihar Chunav: अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी ने बोला हमला, तो JDU ने पूछा- रीतलाल किस मठ के महंत?

Bihar Assembly Elections: दुलारचंद यादव हत्याकांड के सिलसिले में मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनंत की गिरफ्तारी के बाद जेडीयू और आरजेडी में नई जंग छिड़ गई है।

अभिषेक सिंह

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों की बीच दुलारचंद यादव हत्याकांड के सिलसिले में मोकामा से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनंत की गिरफ्तारी के बाद जेडीयू और आरजेडी में नई जंग छिड़ गई है।

अनंत सिंह के गिरफ्तार होते ही राष्ट्रीय जनता दल को एनडीए पर हमला बोलने का मौका मिल गया। तेजस्वी ने इसका फायदा उठाते हुए एनडीए पर सीधा अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगा दिया। जिसके बाद जदयू की तरफ से प्रवक्ता नीरज कुमार ने मोर्चा संभालते हुए पलटवार किया है।

NDA देता है अपराधियों को संरक्षण: तेजस्वी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि यह तो होना ही था। हालांकि यह गिरफ्तारी घटना के वक्त जरूरी थी। लेकिन एनडीए लगातार ऐसे लोगों को संरक्षण देता रहा है।

'महाजंगल राज की तरह नीतीश का निजाम'

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि नीतीश कुमार का शासन बिहार में महाजंगल राज की तरह है। क्योंकि लगातार सासाराम और आरा में हत्या की घटनाएं हो रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इन घटनाओं को प्रधानमंत्री के पटना रोड शो के दौरान जनता को नहीं दिखाया जाएगा।

JDU के नीरज कुमार ने किया जवाबी हमला

तेजस्वी यादव के इस आरोप के बाद जेडीयू की तरफ से नीरज कुमार मैदान में आए। उन्होंने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा कि मोकामा मेरा जन्मस्थान है। साल 2005 के पहले यह क्षेत्र कत्लगाह बना के तौर पर जाना जाता था। पिता को बेटे की मौत पर रोने का अधिकार नहीं था। जबकि नीतीश कुमार की सरकार बनने के बाद यहां हालात में सुधार हुआ है।

रीतलाल यादव किस मठ के महंथ हैं: नीरज

नीरज कुमार ने आगे कहा कि हमने तो एक्शन ले लिया, पर तेजस्वी यादव बताएं कि वे क्या कर रहे हैं। रीतलाल यादव किस मठ के महंथ हैं? उन्होंने कहा कि एडीआर की रिपोर्ट कहती है कि राजद ने 76 प्रतिशत टिकट आपराधिक छवि वाले नेताओं को दिया है। RJD राजनीति में जंगलराज लाना चाहती है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस