प्रशांत किशोर, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

'CM सम्राट चौधरी पूरा नहीं कर पाएंगे कार्यकाल, JDU फिर मारेगी पलटी; प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा दावा

Samrat Chaudhary: जन सुराज के प्रवक्ता ने कहा कि 202 के बहुमत के बाद भी पिछले दो महीने से बिहार में 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री' का पतंग उड़ाया जा रहा था। सारा काम काज ठप्प है।

मनोज आर्या

Jan Suraaj Claim On Samrat Chaudhary: नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे के एक दिन बाद बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने आज मंगलवार को राज्य के सीएम के रूप में शपथ लिया। इसके कुछ घंटे बाद ही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बड़ा दावा कर दिया। प्रशांत किशोर की पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि सम्राट चौधरी अगले पांच साल सीएम नहीं रहेंगे (कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे) और जेडीयू ही सम्राट चौधरी की सरकार को गिराएगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जन सुराज के प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने लिखा कि अगले 5 वर्ष तक सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। इस सरकार का फॉर्मेशन फिर बदलेगा JDU ही सम्राट चौधरी को गिराएगी। बीजेपी का सपना पूरा हुआ है, पहली बार बिहार में सरकार बनी है लेकिन शपथ ग्रहण के समारोह में BJP के बड़े नेता गायब हैं।

'निशांत का डिप्टी सीएम नहीं बनना मास्टरस्ट्रोक'

भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार पर तंज कसते हुए सौरभ कुमार सिंह ने कहा कि 24 घंटे में नीतीश कुमार जी पोस्टर से गायब हो गए हैं। "2025 से 2030, फिर से नीतीश"। अब 2026- नीतीश फिनिश, 2030-JDU फिनिश। नीतीश कुमार जी की तरफ से पुत्र निशांत कुमार को डिप्टी सीएम नहीं बनाना एक 'मास्टरस्ट्रोक' है। एक 'तीर' से कई निशाने लगाए गए हैं। जन सुराज के प्रवक्ता ने आगे कहा कि 202 के बहुमत के बाद भी पिछले दो महीने से बिहार में 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री' का पतंग उड़ाया जा रहा था। सारा काम काज ठप्प, वेतन सहित 10 लाख से ऊपर के भुगतान पर रोक है। आज भी है। वेतन पर आफत है। अगले 20 दिन कंगाल हो चुके मेरे बिहार में मंत्री परिषद नहीं होगा। 06 मई को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। क्यों?

सम्राट चौधरी पर जन सुराज का तीखा हमला

बिहार का विकास भाजपा के गुजराती आकाओं के प्राथमिकता में कभी नहीं रहा है, आगे भी नहीं होगा। 'जंगलराज यूनिवर्सिटी' से PFC & PhD को बिहार में सुधार का जिम्मा दिया गया है। पुनः बिहार हेतु शुभकामनाएं। हम जो बोए हैं वही काटेंगे।

नीतीश युग खत्म, सम्राट राज की शुरुआत

गौरतलब है कि लंब समय से बिहार की राजनीति में जारी सियासी उठापटक स्थिर हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद बुधवार (15 अप्रैल) को सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) पहुंचे और औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसमें भाजपा नेता सम्राट चौधरी एनडीए दल का नेता चुने गए हैं।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी