दुलारचंद यादव और अनंत सिंह, (फाइल फोटो) 
बिहार

'ये सूरजभान सिंह का खेल...', दुलारचंद यादव हत्या मामले में आया अनंत सिंह का बयान; जानिएं क्या कहा?

Dularchand Yadav Murder: बिहार के मोकामा में जन सुराज पार्टी के नेता दुलारचंद यादव की हत्या के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस मामले को लेकर मोकामा सीट से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह ने बयान दिया है।

मनोज आर्या

Anant Singh On Dularchand Yadav Murder: बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस हत्या का आरोप मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी और बाहुबली नेता अनंत सिंह पर लगा है। इस मामले को तूल पकड़ता हुआ देख अनंत सिंह ने बयान दिया है। अपने उपर लगे तमाम आरोपों को उन्होंने झूठा करार दिया है।

यह घटना मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उस वक्त हुई जब जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला हुआ। उनके काफिले में शामिल दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह सूरजभान सिंह का खेला है- अनंत सिंह

अनंत सिंह ने दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप मोकामा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की उम्मीदवार वीणा देवी के पति सूरजभान सिंह पर लगाया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान उनके काफिले पर साजिश के तहत हमला किया गया और इसके पीछे बाहुबली नेता सूरजभान सिंह का हाथ है। मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि हम लोग टाल में वोट मांग रहे थे और रास्ते में देखा कि कई गाड़ियां खड़ी हैं… वे लोग मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे, हमने कुछ नहीं कहा… फिर हमारी गाड़ियां आगे बढ़ गईं लेकिन हमारी 10 गाड़ियां पीछे रह गई, उन पर हमला कर दिया… यह पूरा सूरजभान का ही खेला है।

क्या है पूरा मामला?

चुनावी राज्य बिहार के मोकामा में गुरुवार को राजनीतिक हिंसा हुई है। जहां जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर कथित रूप से अनंत सिंह के समर्थकों ने हमला किया। इस जानलेवा हमले में जनसुराज नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद जनसुराज नेताओं में भारी गुस्सा है। यह घटना राजधानी पटना से सटे मोकामा के घोसवरी में हुई थी।

जनसुराज के कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर यह हमला किया गया। जनसुराज के नेताओं ने आरोप लगाया कि उनका काफिला पूर्व विधायक अनंत सिंह की गाड़ी के ठीक पीछे चल रहा था। नेताओं ने बताया कि अचानक अनंत सिंह के समर्थक अपनी गाड़ियों से निकले और उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

तेजस्वी यादव ने प्रधामंत्री मोदी पर साधा निशाना

इस मामले को लेकर अब बिहार का सियासी पारा हाई हो चुका है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने का कि चुनाव में हिंसा की कोई जरूरत नहीं है, हम हिंसा के पक्षधर नहीं रहे हैं। चुनाव के दौरान कुछ लोग बंदूक और गोली लेकर घूम रहे हैं। प्रधानमंत्री जी 30 साल पुरानी बातें करते हैं, लेकिन 30 मिनट पहले क्या हुआ… आज एक एएसआई की सीवान में हत्या कर दी गई और दुलारचंद यादव जी की मोकामा में हत्या हुई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि किस तरह के लोगों ने बिहार पर कब्जा कर लिया है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत