राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सौजन्य-IANS
बिहार

बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस ने उतारे 5 बड़े उम्मीदवार, RJD से 3 सीटों पर होगा सीधा मुकाबला, देखें लिस्ट

Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव के लिए कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कोसी, दरभंगा और पटना ग्रेजुएट सीटों पर RJD से सीधा मुकाबला होगा।

प्रिया जैस

Bihar MLC Election Congress Candidates List: कांग्रेस ने बिहार MLC चुनावों के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इनमें से तीन सीटों पर सहयोगी पार्टी RJD भी मैदान में है। इस बार इंडिया गठबंधन के साथी बिहार के एमएलसी चुनाव के लिए आमने-सामने नजर आएंगे।

कांग्रेस ने 23 अक्टूबर को होने वाले बिहार विधान परिषद चुनावों के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है। RJD ने भी 3 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने की घोषणा की है। जिससे गठबंधन सहयोगी RJD के साथ तीन सीटों पर सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

मल्लिकार्जुन खरगे ने उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार विधान परिषद के ग्रेजुएट और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों के तौर पर नीचे दिए गए नामों को मंजूरी दी है।

बिहार MLC चुनाव के लिए कांग्रेस के चुने गए उम्मीदवार

  • दरभंगा से शिक्षक डॉ. मदन मोहन झा

  • कोसी से ग्रेजुएट मनोज कुमार जायसवाल

  • दरभंगा से ग्रेजुएट रजनीकांत पाठक

  • पटना से शिक्षक डॉ. संजय यादव

  • पटना से ग्रेजुएट डॉ. असदुल्लाह खान

23 अक्टूबर को होंगे चुनाव

बिहार विधानमंडल के उच्च सदन (विधान परिषद) की आठ सीटों के लिए चुनाव 23 अक्टूबर को होने हैं। ग्रेजुएट (स्नातक) कोटे की चार और शिक्षक कोटे की चार सीटों का कार्यकाल 16 नवंबर को खत्म हो रहा है।

खबर अपडेट की जा रही है...

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन