भाजपा को पहुंचाया फायदा...सज्जन सिंह वर्मा ने CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाया वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप

Sajjan Singh Verma Statement: इंदौर में कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा है, सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी को फायदा पहुंचाया।
Congress leader Sajjan Singh Verma addressing the media in Indore.
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (फोटो सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Gyanesh Kumar Voter List Allegation: इंदौर में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने चुनाव आयोग और मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा, सज्जन सिंह वर्मा ने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर भी सरकार पर तंज कसा। इंदौर में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के जरिए बीजेपी को फायदा पहुंचाया गया। वर्मा ने अपने आरोपों के समर्थन में हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के चुनावों का भी जिक्र किया।

'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, नहीं तो प्रधानमंत्री को देना पड़ेगा इस्तीफा'

सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग को लेकर सवाल उठाते रहे हैं और अब उनकी बातें सही साबित हो रही हैं। वर्मा ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रविरोध का मुकदमा चलाने की मांग तक कर दी। वर्मा ने कहा कि यदि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की मांगें नहीं मानी गईं तो पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर भी सरकार को घेरा

सज्जन सिंह वर्मा ने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर भी मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष किसी राज्य में जाकर सरकार की नीतियों और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाता है तो इसे पाखंड कहना उचित नहीं है। वर्मा के मुताबिक राहुल गांधी बालाघाट दौरे के दौरान सरकार के विकास मॉडल से जुड़े सवाल जनता के सामने रख रहे हैं।

कुपोषण, जहरीली शराब और दूषित पानी का मुद्दा उठाया

सरकार के विकास और जीडीपी से जुड़े दावों पर तंज कसते हुए वर्मा ने मध्य प्रदेश में कुपोषण, जहरीली शराब और दूषित पानी से होने वाली मौतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यदि लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं, दूषित पानी से मौतें हो रही हैं और बच्चे कुपोषण का शिकार हैं, तो विकास की जमीनी तस्वीर को भी इसी नजरिए से देखना चाहिए।

Congress leader Sajjan Singh Verma addressing the media in Indore.
पन्ना में किसानों का प्रदर्शन: सामूहिक गिरफ्तारी देने पहुंचे, हनुमतपुर चौकी पर भारी पुलिस बल तैनात

विकास सिर्फ आंकड़ों से नहीं, लोगों की स्थिति से भी

कांग्रेस नेता ने कहा कि विकास का आकलन केवल जीडीपी और आर्थिक आंकड़ों के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। आम लोगों की जिंदगी, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति भी विकास का महत्वपूर्ण पैमाना है। इस दौरान सज्जन सिंह वर्मा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने के साथ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई और राहुल गांधी के बालाघाट दौरे के जरिए सरकार के विकास संबंधी दावों पर निशाना साधा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com