बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  सोर्स- IANS
बिहार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों के DDC, SDO और नगर आयुक्तों को बदला गया है, सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की।

करुणा नंद शाहवाल

Bihar IAS Transfer List 2026: बिहार सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कई जिलों के उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और नगर आयुक्तों की नई तैनाती की गई है।

तबादला सूची में 2022, 2023 और 2024 बैच के युवा IAS अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का यह फैसला जिला प्रशासन को और प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। नई पोस्टिंग के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालेंगे। देखिए तबादले की पूरी लिस्ट।

बिहार 23 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

बिहार सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों के DDC, SDO और नगर आयुक्त बदले गए हैं। तबादला सूची में 2022, 2023 और 2024 बैच के अधिकारी शामिल हैं।

अधिकारीपुराना पदनया पद
श्रेया श्रीDDC-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, खगड़िया जिला परिषद
गरिमा लोहियाSDO, बाढ़नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम
अनिरुद्ध पाण्डेयSDO, दानापुरनगर आयुक्त, पूर्णिया नगर निगम
तुषार कुमारSDO, पूर्णियाDDC, मधुबनी जिला परिषद
प्रधुम्न सिंह यादवSDO, कटिहारनिदेशक, खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय (उद्योग विभाग)
आकांक्षा आनंदSDO, मुजफ्फरपुर पश्चिमीDDC, सासाराम
अंजली शर्माSDO, अरेराजनिदेशक, निःशक्तता (समाज कल्याण विभाग)
रोहित कर्दमSDO, नौगछियाDDC, कैमूर
शिप्रा विजय कुमार चौधरीSDO, आरा सदरDDC, जमुई
डॉ. नेहा कुमारीSDO, सासारामDDC, कटिहार
कृष्ण चन्द्र गुप्ताSDO, कहलगांवमहानिरीक्षक, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग

2024 बैच के IAS अधिकारियों को मिली SDO की जिम्मेदारी

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बिहार सरकार ने 2024 बैच के 12 IAS अधिकारियों को राज्य के विभिन्न अनुमंडलों में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के रूप में तैनात किया है।

अधिकारीSDO पदस्थापना
विरूपाक्ष विक्रम सिंहदानापुर
प्रिया रानीसासाराम
कृष्णा जोशीबाढ़
प्रेम कुमारहवेली खड़गपुर
सैयद आदिल मोहसिनमढ़ौरा
अजय यादवबलिया (बेगूसराय)
सूरज कुमारकटिहार
विग्नेश टी.ए.पूर्णिया
जतिन कुमारशेरघाटी (गया)
के. परीक्षितनौगछिया
महेश कुमारतारापुर (मुंगेर)
कशिश बक्शीपटना सिटी

कृष्णा जोशी को बाढ़, कशिश बक्शी को पटना सिटी की कमान

बिहार में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत कृष्णा जोशी को बाढ़ का नया अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) नियुक्त किया गया है। वहीं कशिश बक्शी को पटना सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले के बाद सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द अपने नए पद पर योगदान करें।

गौरतलब है कि इससे पहले 18 अगस्त को बिहार सरकार ने 17 IPS अधिकारियों का तबादला किया था। इस दौरान भोजपुर और सीवान के पुलिस अधीक्षकों (SP) समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया था।

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?