

IPS Officers Transfer in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े फेरबदल के तहत कई IPS अधिकारियों का तबादला किया है। BBGTS मूर्ति को मेरठ का SSP नियुक्त किया गया है, जबकि अविनाश पांडे को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। विकास कुमार झांसी के SSP बने हैं। साथ ही गोण्डा, सुल्तानपुर, बिजनौर, संभल और बलरामपुर में भी बदलाव किए गए हैं।
गोण्डा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, आईपीएस आरआर बैच 2014 को सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक के जिम्मेदारी सौंपी गई। सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारू निगम, आईपीएस आरआर बैच 2014 को लखनऊ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, आईपीएस आरआर बैच 2015 का तबादला लखनऊ में पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के तौर पर किया गया। झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, आईपीएस आरआर बैच 2015 का तबादला मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के तौर पर किया गया।
बिजनौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक, आईपीएस आरआर बैच 2015 को पुलिस अधीक्षक के तौर पर गोंडा भेजा गया। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, आईपीएस आरआर बैच 2017 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है और झांसी भेजा गया।
सम्भल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, आईपीएस आरआर 2018 का तबादला बिजनौर में किया गया। बाराबंकी पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी, आईपीएस-एसपीएस-को सम्भल के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
हरदोई पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह, आईपीएस-एसपीएस- को बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक के तौर पर भेजा गया।