जदयू ने विधायक गोपाल मंडल समेत कई नेताओं को पार्टी से निकाला, फोटो- सोशल मीडिया 
बिहार

बिहार चुनाव: JDU का बड़ा एक्शन, चर्चित विधायक गोपाल मंडल समेत कई नेताओं को पार्टी से निकाला

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने चर्चित विधायक गोपाल मंडल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित कर दिया है। यह लगातार दूसरे दिन की बड़ी कार्रवाई है।

प्रतीक पाण्डेय

 Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ी कार्रवाई की है। JDU ने अपने सबसे चर्चित विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनके साथ ही पूर्व मंत्री, पूर्व पार्षद और पूर्व विधायकों समेत कई अन्य नेताओं को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने सबसे चर्चित विधायक गोपाल मंडल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। गोपाल मंडल भागलपुर जिले के गोपालपुर के विधायक थे। पार्टी ने यह बड़ी कार्रवाई प्रथम चरण के मतदान से ठीक पहले की है। पार्टी के प्रदेश महासचिव और मुख्यालय प्रभारी की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इन नेताओं को बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 में पार्टी की विचारधारा, पार्टी विरोधी गतिविधियों और संगठनात्मक आचरण के विरुद्ध कार्य करने में संलिप्त पाए जाने पर निष्कासित किया गया है।

गोपाल मंडल क्यों हुए निष्कासित?

गोपाल मंडल बराबर किसी न किसी कारण से चर्चा में बने रहते हैं। उन्हें निकाले जाने के कई कारण बताए जा रहे हैं। हाल ही में टिकट कटने के बाद गोपाल मंडल पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए उनके सीएम आवास पहुंचे थे। हालांकि, नीतीश कुमार ने उनसे मुलाकात नहीं की। मुलाकात न होने से बिफरे गोपाल मंडल ने सीएम आवास के बाहर जमकर बवाल काटा। जब सुरक्षाबलों ने उन्हें हटाने की कोशिश की, तो वह धरने पर बैठ गए और कई घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। कुछ घंटे धरने पर बैठे रहने के बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया था। जब उन्हें लगा कि नीतीश उनसे किसी भी हालत में नहीं मिलेंगे, तो वह अपने समर्थकों के साथ वापस लौट गए थे।

लगातार दूसरे दिन JDU का बड़ा एक्शन

यह लगातार दूसरा दिन है जब जनता दल यूनाइटेड ने पार्टी के खिलाफ जाकर काम करने वाले नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है।

गोपाल मंडल के साथ ही जिन अन्य नेताओं को पार्टी से निकाला गया है, उनमें ये नाम शामिल हैं:

• कदवा कटिहार से पूर्व मंत्री हिमराज सिंह।

• बिहार विधान परिषद के पूर्व पार्षद संजीव श्याम सिंह।

• बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य महेश्वर प्रसाद यादव।

• मुजफ्फरपुर के प्रभात किरण।

इससे पहले, शनिवार को भी JDU ने कई पूर्व मंत्री और विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया था। इनमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, बड़हरिया से पार्टी के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, भोजपुरी के बरहरा से पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह, बरबीघा से पार्टी के पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार के साथ-साथ बेगूसराय के अमर कुमार सिंह, वैशाली से डॉक्टर आसमा परवीन, औरंगाबाद के नवीन नगर से लव कुमार, कटिहार से आशा सुमन, मोतिहारी से दिव्यांशु भारद्वाज और सिवान के जिरादेई से विवेक शुक्ला शामिल थे।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत