संकल्प पत्र जारी कर तुरंत बाहर चले गए NDA नेता (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

मंच पर आए, पत्र दिखाया और चल दिए... नीतीश, नड्डा, चिराग NDA की पीसी से बिना बोले क्यों निकले?

Bihar Electin पर आज NDA के द्वारा संकल्प पत्र जारी कर दिया गया। इसके लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए नेताओं ने मीडिया से बात नहीं की और सीधे कुछ सेकंड में वापस चले। कांग्रेस ने इस पर हमला बोला।

सौरभ शर्मा

Bihar Assembly Election: बिहार चुनाव को लेकर आज पटना में NDA की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संकल्प पत्र जारी किया गया। इस मौके पर NDA के घटक दलों के सभी बड़े नेता यहां पर मौजूद रहे।। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और चिराग पासवान समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे। ये नेता संकल्प पत्र जारी करने आए थे। लेकिन हैरानी तब हुई जब ये सभी दिग्गज नेता मंच से बिना कुछ बोले ही चंद मिनटों में निकल गए। आखिर ऐसा क्या हुआ कि किसी ने मीडिया से बात तक नहीं की? इस पर अब विपक्षी नेताओं के द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

पटना के होटल मौर्या में शुक्रवार सुबह एनडीए के साझा संकल्प पत्र के लिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी। सीएम नीतीश कुमार, जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा समेत सभी शीर्ष नेता ठीक 10 बजे मंच पर पहुंचे। इन सभी ने मिलकर संकल्प पत्र जारी किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में सभी वहां से चले गए। किसी भी बड़े नेता ने पीसी को संबोधित नहीं किया। बाद में, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया के सामने एनडीए के चुनावी वादों को रखा।

विपक्ष ने घेरा, 'सवालों से डरकर भागे'

NDA की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सियासी पारा तुरंत चढ़ गया। विपक्ष ने इस मुद्दे पर एनडीए को घेर लिया है। बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने पटना में कहा कि एनडीए का घोषणापत्र महज 26 सेकंड में जारी कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि NDA के नेता मीडिया के सवालों से डर गए और इसी डर से वे उठकर भाग खड़े हुए। गहलोत ने इस घटना को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया।

NDA की सफाई: 'प्रचार के लिए जल्दी थी'

हालांकि, एनडीए नेताओं ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया है। और वहीं पीसी से निकलने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बात भी और कहा सभी ने मिलकर संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि चुनावी व्यस्तता के चलते सभी नेताओं को अलग-अलग जगहों पर प्रचार करने जाना था। कुशवाहा ने कहा कि अगर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक घंटा लगाते तो प्रचार अभियान प्रभावित होता। वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए, उन्होंने संकल्प पत्र जारी किया। मैं उनका सहयोगी हूं। मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोगों को बताया। हम नीतीश के विजन को ही आगे बढ़ा रहे हैं।"

जानकारी के मुताबिक, एनडीए की यह पीसी करीब आधा घंटा देरी से शुरू हुई थी। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इसका समय सुबह 9.30 बजे बताया था, लेकिन यह 10 बजे शुरू हुई। सूत्रों ने यह भी बताया कि शायद पहले से ही यह तय था कि पीसी में कोई बड़ा नेता नहीं बोलेगा और सिर्फ सम्राट चौधरी ही संकल्प पत्र की जानकारी देंगे।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त