अशोक चौधरी, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार ने दे दिया जंगलराज-2 को करारा झटका, चुनाव परिणाम से पहले ही मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा वार

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव की गिनती रफ्तार पकड़ते ही सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। शुरुआती रुझानों में एनडीए बढ़त में दिख रहा है, जबकि जदयू नेताओं ने महागठबंधन को हिंसा और झूठ...

अमन उपाध्याय

Bihar Chunav Counting: बिहार में वोटों की गिनती जारी है और कई सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों ने शुरुआती बढ़त बना ली है। परिणाम अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुए हैं, लेकिन ट्रेंड्स आते ही राजनीतिक बयानबाज़ी का तापमान तेजी से बढ़ गया है। जदयू नेता अशोक चौधरी ने प्रारंभिक रुझानों के आधार पर महागठबंधन पर सीधा हमला बोला है।

अशोक चौधरी ने कहा कि महागठबंधन झूठे दावे और हिंसा भड़काने वाली राजनीति के लिए जाना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल चुनावी माहौल में अनिश्चितता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मुताबिक बिहार की जनता ने जंगलराज-2 को पूरी तरह रिजेक्ट कर दिया है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार की वापसी लगभग तय है।

जनता ने विकास के नाम पर वोट किया

आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने राजद नेता सुनील कुमार के उस विवादित बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें मतगणना में गड़बड़ी होने पर सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा देखने की बात कही गई थी। चौधरी ने कहा कि यह बयान महागठबंधन की बौखलाहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हार सामने देखते ही ये लोग भाषा की मर्यादा छोड़ने लगे हैं। उन्हें भी पता है कि बिहार की जनता ने विकास के नाम पर वोट किया है।

नीतीश कुमार के पक्ष में रूझान

उन्होंने दावा किया कि मतदान के दौरान महिलाओं ने रिकॉर्ड संख्या में बाहर निकलकर वोट डाला और यह स्पष्ट संदेश दिया कि वे स्थिरता और विकास के साथ हैं। चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार इतनी बड़ी तादाद में महिलाओं ने मतदान किया और यह संकेत है कि वे नीतीश कुमार के पक्ष में हैं। इसीलिए किसी को संदेह नहीं होना चाहिए कि सरकार कौन बना रहा है।

इधर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता अनिल कुमार ने भी एनडीए की जीत का दावा मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। हमारी पार्टी ने छह सीटों पर चुनाव लड़ा है और सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित है। जीत का अंतर भी बड़ा रहेगा।

दूसरी ओर महागठबंधन भी दावा कर रहा है कि वह ही सरकार बनाएगा। दोनों पक्षों में शब्दों की जंग तब तक जारी रहने वाली है, जब तक अंतिम परिणाम सामने नहीं आ जाते। चुनाव आयोग के मुताबिक मतगणना जारी है, और कुछ ही समय में साफ हो जाएगा कि सत्ता की सीढ़ियां कौन चढ़ेगा। बिहार की राजनीति आज एक निर्णायक मोड़ पर खड़ी है और हर पल तस्वीर बदल रही है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ )

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला