आरा में महिला को गोलियों से भूना (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार चुनाव में खूनी खेल! आरा में महिला को गोलियों से भूना, 'वोगस वोट' के विवाद ने ली जान?

Bihar में चुनावी सरगर्मी के बीच आरा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब महिला अपने देवर के साथ वापस लौट रही थी।

सौरभ शर्मा

Bihar Election Murder News: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच आरा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब महिला अपने देवर के साथ वापस लौट रही थी। बदमाशों ने पहले से ही घात लगा रखा था और मौका मिलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस अचानक हुए हमले में देवर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन महिला गोलियों का शिकार हो गई। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

यह सनसनीखेज घटना चौरी थाना इलाके की बताई जा रही है। मृतका की पहचान दुल्लमचक गांव निवासी रोहित राय की पत्नी मिक्की देवी के रूप में की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हत्याकांड के पीछे कौन लोग शामिल हैं और उनका मकसद क्या था। फिलहाल, इस घटना ने चुनावी माहौल में खौफ पैदा कर दिया है।

हत्या के पीछे 'वोट' का विवाद?

मिक्की देवी की हत्या को लेकर परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, वे बेहद गंभीर हैं। परिवार वालों का साफ कहना है कि यह हत्या चुनावी रंजिश में की गई है। परिजनों का आरोप है कि 6 नवंबर को हुए पहले चरण के मतदान के दौरान गांव में वोगस वोट यानी फर्जी मतदान को लेकर एक बड़ा विवाद हुआ था। उनका मानना है कि उसी विवाद की कीमत मिक्की देवी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस आरोप ने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है और पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रख किया प्रदर्शन

इस नृशंस हत्या के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मृतका का शव सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और जाम जैसे हालात बन गए। मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। काफी समझाने-बुझाने और अपराधियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन मिलने के बाद ही लोग शांत हुए और जाम हटाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज