मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अफसर। इमेज-सोशल मीडिया। 
बिहार

Bihar Election Result: चुनाव जीतकर भी 3 दिन जश्न नहीं मना पाएंगे नेता, विजय जुलूस पर आया सख्त आदेश

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम कल जारी होने वाले हैं। इससे पहले विजय जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ताकि किसी भी पार्टी के नेता आक्रोशित न हों।

रंजन कुमार

Bihar Election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतदान शुरू होने में कुछ घंटे शेष हैं। कल यानी 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। मतगणना के समय उम्मीदवारों, समर्थकों एवं राजनीतिक दलों में तनाव या उत्साह के कारण झड़प या हिंसा की आशंका रहती है। मतगणना के रूझान से उत्साहित समर्थकों का बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकालना हारने वाले उम्मीदवार के समर्थकों को आक्रो​शित कर देता है। पहले ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कई चुनाव परिणामों के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से लेकर मतगणना केंद्र के बाहर तक हंगामे या उपद्रव की स्थिति बनी है। इसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है।

पटना जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 16 नवंबर तक लागू रहेगी आचार संहिता

राजधानी पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने मतगणना के दिन किसी प्रकार के विजय जुलूस को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। डॉ. त्यागराजन का कहना है कि आदर्श आचार संहिता 16 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें, मतगणना के दिन मोकामा और दानापुर जैसे संवेदनशील इलाकों के अलावा सभी विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल के जवानों की गश्त जारी रहेगी।

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की होगी गिनती

बताते चलें कि राज्य के 46 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस दौरान सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। यह सुबह 8 बजे से लेकर 8:30 बजे के बीच स्कैनर से स्कैन करके की जाएगी। मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

एएन कॉलेज में मिलेगा प्रत्या​शियों को जीत का सर्टिफिकेट

पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 35 राउंड में की जाएगी। वहीं, बाहुबली अनंत सिंह के क्षेत्र मोकामा के मतों की गिनती 24 राउंड में की जानी है। मतगणना पूरी होने और रिजल्ट घो​षित किए जाने के बाद अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज (एएन कॉलेज) में ही प्रत्याशियों को जीत का सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

तय मानकों को सुनि​श्चित करने का निर्देश

वहीं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने 38 जिलों के डीएम के साथ मतों की गिनती को लेकर तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने चुनाव आयोग (ईसी) के तय मानक को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बता दें, 11 नवंबर को दूसरे और आखिरी चरण का मतदान हुआ था।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां