कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
बिहार

फलोदी सट्टा बाजार में बदला भाव, सटोरियों ने तेजस्वी को बना दिया बिहार का CM, नीतीश की धड़कनें बढ़ीं

Bihar Assembly Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले सट्टा बाजारों में हलचल तेज हो चुकी है। दूसरे चरण के मतदान के बाद राजस्थान के मशहूर फलोदी सट्टा बाजार का मूड थोड़ा सा बदला है।

अभिषेक सिंह

Phalodi Satta Bazar: बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले देश भर के सट्टा बाजारों को लेकर हलचल तेज हो चुकी है। दूसरे चरण के मतदान के बाद राजस्थान के मशहूर फलोदी सट्टा बाजार का मूड थोड़ा सा बदला है। वहीं, एग्जिट पोल आने के बाद इस सट्टा बाजार में चौंकाने वाला भाव चल रहा है।

राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार में नीतीश और तेजस्वी दोनों पर ही बोली लग रही है। ऐसे में दोनों के लिए संभावनाएं बनती दिख रही हैं। बाजार के मुताबिक, तेजस्वी के सीएम बनने का पलड़ा नीतीश की तुलना में थोड़ा भारी ही है। लेकिन सीटों को लेकर नया कोई अनुमान सामने नहीं आया है।

तेजस्वी बनेंगे बिहार के सीएम?

फलोदी सट्टा बाजार में नीतीश कुमार के एनडीए के सत्ता में आने पर सीएम बनने की संभावना 60 फीसदी ही चल रही है। तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने पर 97% तक सीएम बनने की संभावना है। इस लिहाज से महागठबंधन और तेजस्वी यादव के लिए ये खुशखबरी जरूर कही जा सकती है।

दिल्ली में सटीक साबित हुआ था

सट्टा बाजार के अनुमानों की बात करें, तो पिछले कुछ सालों में इसने कई बार हैरान किया है। साल 2015 में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आप की आंधी का अनुमान राजनीतिक विश्लेषक भी नहीं लगा पाए थे। लेकिन फलोदी सट्टा बाजार में इसकी संभावना पहले ही जताई गई थी।

बीते साल दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी सट्टा बाजार के अनुमान लगभग सटीक साबित हुए थे। जबकि, सट्टा बाजार संभावनाओं के खेल पर चलता है और चुनावी नतीजे मतों पर आधारित होती है। बिहार में क्या होगा इसकी तस्वीर 14 नवंबर को ईवीएम खुलने के बाद ही साफ होगी।

आखिर क्या है फलोदी?

फलोदी सट्टा बाजार की बात करें तो यह राजस्थान के मारवाड़ इलाके का एक छोटा सा कस्बा है। हालांकि, इसके अनुमान और सट्टा बाजार के आंकड़ों की चर्चा अब पूरे देश में होने लगी है। यहां का सट्टा बाजार चुनाव और खेलों के नतीजों को लेकर सटीक अनुमान लगाने के लिए जाना जाता है।

भारत में गैरकानूनी है सट्टेबाजी

इस सब के बीच यह ध्यान रखना जरूरी है कि भारत में चुनावों पर सट्टा लगाना गैरकानूनी है। कानून के अनुसार, बिना सरकारी अनुमति के किसी भी तरह का सट्टा या जुआ खेलना अपराध है, जिसके लिए कारावास और जुर्माने का प्रावधान है। इसके बावजूद, देश में चुनावों के दौरान सट्टा बाज़ार का मिज़ाज चर्चा में रहता है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM