सम्राट चौधरी को गोली मारने की धमकी, फोटो: सोशल मीडिया 
बिहार

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को आई गोली मारने की धमकी, दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Samrat Chaudhary Threat: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक समर्थक को मोबाइल मैसेज के माध्यम से दी गई है।

प्रतीक पाण्डेय

Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी के समर्थक को एक अज्ञात नंबर से आए इस मैसेज में साफ तौर पर लिखा गया कि “24 घंटे के भीतर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा, सच बोल रहा हूं।” ये मैसेज पढ़ते ही समर्थक के होश उड़ गए और उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस पूरे मामले की जांच साइबर सेल के माध्यम से की जा रही है ताकि उस व्यक्ति की पहचान की जा सके जिसने यह धमकी दी है।

शनिवार की देर रात आई धमकी

जानकारी के मुताबिक सम्राट चौधरी के फोन पर आई ये धमकी शनिवार की देर रात भेजी गई थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही संदिग्ध व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। डिप्टी सीएम के सुरक्षा घेरे को भी इस संबंध में सतर्क कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। समर्थक द्वारा मोबाइल में दिखाया गया धमकी भरा मैसेज जांच का मुख्य आधार बना हुआ है।

धमकी पर क्या रही सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया

मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जिसे जो करना है, करे। हम प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता हमारे साथ है।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

बढ़ते अपराध पर विपक्ष हमलावर

राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गयाजी में महिला उम्मीदवार के साथ दुष्कर्म की घटना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून का नहीं, बल्कि अपराधियों का राज है। बीते कुछ महीनों में हत्या, लूट, चोरी और दुष्कर्म जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। पटना से लेकर गया तक अपराधों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में सरकार की कार्यप्रणाली पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है और मुख्यमंत्री से जवाब मांग रहा है।

इन नेताओं को भी मिल चुकी है धमकी

सम्राट चौधरी के पहले भी बिहार के कई नेताओं को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को भी धमकी दी गई थी। रालोजद के सांसद उपेंद्र कुशवाहा को कथित रूप से सात कॉल आए जिनमें कहा गया कि अगर उन्होंने किसी विशेष पार्टी के खिलाफ बोलना बंद नहीं किया तो 10 दिनों में मार दिया जाएगा। वैशाली से सांसद वीणा देवी को फोन करके गोली मारने की धमकी दी गई। इसके साथ ही अररिया से भाजपा सांसद प्रदीप सिंह को मैसेज से धमकी मिली थी।

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?