बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार की सियासत में बड़े उलटफेर की आहट! 30 तारीख को इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, सूत्रों का बड़ा दावा

Nitish Kumar: नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। 14 दिनों के अंदर इस्तीफा नहीं देने पर नियमानुसार राज्यसभा की सदस्यता खुद खत्म हो जाती है।

मनोज आर्या

Nitish Kumar Resignation Update: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि 29 मार्च तक विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही अवकाश पर है, जिसके बाद 30 मार्च सोमवार को वे अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार नालंदा के बिहारशरीफ स्थित सर्किट हाउस पहुंचे और मीडिया से बातचीत में कहा कि 9 अप्रैल तक का समय है, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला एनडीए की बैठक में लिया जाएगा और नीतीश कुमार की इच्छा के अनुसार ही अगला मुख्यमंत्री चुना जाएगा। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर केवल अटकलें ही लगाई जा रही हैं।

30 मार्च तक इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा जा रहे हैं। सवाल यह है कि वह राज्यसभा में वह कब शपथ लेंगे। राज्यसभा का मौजूदा सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा। उम्मीद है कि वे इसी दौरान शपथ ले सकते हैं। ऐसे में उनका दिल्ली जाना भी तय माना जा रहा है। भारतीय संविधान के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति राज्यसभा का सदस्य बनता है, तो उसे 14 दिनों के अंदर अपनी राज्य की सदस्यता छोड़नी होती है। इस हिसाब से माना जा रहा है कि नीतीश कुमार को 30 मार्च तक विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देना होगा।

नए सीएम के नाम पर कब तक फैसला?

नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। 14 दिनों के अंदर इस्तीफा नहीं देने पर नियमानुसार राज्यसभा की सदस्यता खुद खत्म हो जाती है। नए सीएम की बात की जाए तो, माना जा रहा है कि खरमास खत्म होने के बाद, यानी 14 अप्रैल के बाद ही नई सरकार को लेकर फैसला हो सकता है। फिलहाल मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, पिछले कुछ समय से नीतीश कुमार इशारों में सम्राट चौधरी का नाम आगे बढ़ाते नजर आए हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा