बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक (Image- Social Media) 
बिहार

बांकीपुर उपचुनाव: ऐन वक्त पर बीजेपी उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप

BJP Candidate Withdraws: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' ने उपचुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

अर्पित शुक्ला

Bankipur Assembly By Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। अभिषेक ने चुनावी मैदान से हटने का फैसला किया है। उन्होंने इस बारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को भी पत्र लिखा है। अभिषेक ने कहा कि वो अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और कार्यकर्ता के तौर पर ही पार्टी में काम करते रहेंगे।

बता दें कि अभिषेक बंटी ने अपना नामांकन भी वापस ले लिया है। बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की तरफ से जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और आरजेडी की रेखा गुप्ता के खिलाफ एक साधारण कार्यकर्ता को उतारा गया था।

अभिषेक ने BJP नेतृत्व को लिखा पत्र

अभिषेक सिन्हा बंटी ने शुक्रवार शाम को पटना स्थित BJP दफ्तर में प्रेस वार्ता के दौरान ये ऐलान किया। अभिषेक ने एक दिन पहले ही बांकीपुर सीट से उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। उस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे।

BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी का पत्र

इसके बाद पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में एक रैली भी हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य नेताओं ने उनके लिए वोट मांगे थे।

बीजेपी कैंडिडेट का चुनाव लड़ने से क्यों इनकार?

राजधानी पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा सीट से नामांकन कर चुके भाजपा प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने चुनाव नहीं लड़ने को लेकर पारिवारिक वजह बताई है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को पारिवरिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है।

13 जुलाई को नामांकन का आखिरी दिन

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर नामांकन की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा, वहीं रिजल्ट 3 अगस्त को आएगा। इसके बाद अब भाजपा ने बांकीपुर से नए उम्मीदवार के नाम का भी ऐलान कर दिया है। भाजपा ने बांकीपुर सीच से नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर

ओमानी को-पायलट हम्मामी को लेकर बड़ा खुलासा! मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ाव, चरमपंथ और आतंकवाद से था प्रभावित

काफी दिनों से बीमार थी अभिजीत की दादी, अंतिम संस्कार का समय तय; प्रोटेस्ट छोड़ परिवार को चुनेंगे CJP चीफ?