बिहार चुनाव: NDA का घोषणा पत्र जारी 
बिहार

बिहार चुनाव के लिए NDA का घोषणा पत्र जारी; सहयोगी दलों के सभी बडे नेता मंच पर मौजूद

Bihar Election को लेकर आज शुक्रवार को एनडीए ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान NDA के सभी बडे नेता मंच पर मौजूद रहे। जारी किए गए संकल्प पत्र में कुल 24 वादों को पूरा करने की बात की है।

सौरभ शर्मा

Bihar Assembly Election NDA Manifesto: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को एनडीए ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एलजेपी-आर नेता चिराग पासवान समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। एनडीए ने अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर चुनावी माहौल बना दिया है। पटना में जारी इस घोषणापत्र में वादों की झड़ी लगा दी गई है। सबसे बड़े वादों में 1 करोड़ नौकरियां देना, 1 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाना और छात्रों को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा देना शामिल है। एनडीए ने इस संकल्प पत्र के जरिए समाज के हर वर्ग को साधने की कोशिश की है।

पटना के होटल मौर्या में एनडीए के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में यह संकल्प पत्र जारी किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा समेत गठबंधन के सभी बड़े नेता मौजूद थे। मेनिफेस्टो जारी करने के तुरंत बाद सभी सीनियर लीडर चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़े। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया को संकल्प पत्र के मुख्य बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। NDA के द्वारा जारी किए गए इस संकल्प पत्र में जनता से कुल 24 वादों को पूरा करने का संकल्प लिया गया है।

बिहार के लिए NDA के संकल्प पत्र में किए गए वादे (NDA Sankalp Patra)

क्रमांक घोषणा / योजना का नाम विवरण / प्रमुख बिंदु
1 सरकारी नौकरी व रोजगार 1 करोड़ सरकारी नौकरियां व रोजगार के अवसर
2 मेगा स्किल सेंटर हर जिले में मेगा स्किल सेंटर की स्थापना
3 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिहार स्पोर्ट्स सिटी व प्रमंडलों में खेलों के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’
4 औद्योगिक विकास हर जिले में फैक्ट्री व 10 नए औद्योगिक पार्क का निर्माण
5 MSME व कुटीर उद्योग 100 MSME पार्क और 50,000 से अधिक कुटीर उद्यम
6 हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क स्थापित किए जाएंगे
7 महिला रोजगार योजना महिलाओं को ₹2 लाख तक की सहायता राशि
8 लखपति दीदी योजना 1 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी
9 मिशन करोड़पति महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने का अभियान
10 किसान सम्मान निधि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 की सहायता राशि
11 मत्स्य पालन सहायता ₹4,500 से बढ़ाकर ₹9,000 की सहायता राशि
12 एमएसपी गारंटी सभी फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी
13 कृषि निवेश एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश
14 आवासीय विद्यालय हर अनुमंडल में एससी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय
15 अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति उच्च शिक्षण संस्थानों में एससी वर्ग के विद्यार्थियों को ₹2,000 प्रतिमाह
16 ईबीसी सहायता ईबीसी वर्ग की जातियों को ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता
17 शिक्षा सुधार गरीब परिवारों के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
18 स्कूल पोषण कार्यक्रम स्कूलों में मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता
19 सामाजिक कल्याण योजना 50 लाख नए पक्के मकान, मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन
20 स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर ₹5,000 करोड़ से प्रमुख स्कूलों का कायाकल्प
21 परिवहन विकास 7 एक्सप्रेसवे व 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण
22 चिकित्सा विकास विश्वस्तरीय मेडिसिटी और हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण
23 धार्मिक पर्यटन विकास मां जानकी की जन्मस्थली को ‘सीतापुरम’ के रूप में विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी बनाना
24 एयरपोर्ट व मेट्रो पटना, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और 4 नए शहरों में मेट्रो निर्माण

युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस

संकल्प पत्र में युवाओं और महिलाओं को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। एनडीए ने 1 करोड़ से ज्यादा सरकारी नौकरी और रोजगार देने का वादा किया है। इसके लिए कौशल जनगणना कराकर कौशल आधारित रोजगार दिए जाएंगे और हर जिले में मेगा स्किल सेंटर बनाकर बिहार को ग्लोबल स्किलिंग हब बनाया जाएगा। वहीं, महिला समृद्धि के लिए 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत महिलाओं को 2 लाख तक की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही 'मिशन करोड़पति' के जरिए 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी रखा गया है।

किसान, अतिपिछड़ा और विकास की गारंटी

किसानों के लिए भी बड़े ऐलान किए गए हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि 'कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि' शुरू की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपए के अलावा, राज्य सरकार 3 हजार रुपए देगी, जिससे किसानों को कुल 9 हजार रुपए मिलेंगे।

NDA ने पंचायत स्तर पर धान, गेहूं, दलहन और मक्का की एमएसपी पर खरीद की गारंटी भी दी है। अतिपिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों को 10 लाख रुपए की सहायता देने और उनकी स्थिति के आकलन के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक समिति बनाने का भी वादा किया गया है। इसके अतिरिक्त, 7 एक्सप्रेसवे, नए एयरपोर्ट, 1 लाख करोड़ के निवेश से औद्योगिक क्रांति और गरीबों के लिए मुफ्त राशन व 125 यूनिट मुफ्त बिजली का भी जिक्र है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त