असदुद्दीन ओवैसी (Image- Social Media) 
बिहार

'छह नहीं दोगे...तो 36 हराऊंगा', ओवैसी की बात न मान पछता रहे होंगे तेजस्वी; मियां भाई ने कर दिया खेल

Asaduddin Owaisi: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे का शुरुआती रुझान में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। राजद की नेतृत्व वाली महागठबंधन बुरी तरह हार रही है। वहीं, AIMIM बड़ी मजबूती से वापसी की है।

मनोज आर्या

Bihar Assembly Election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों करीब करीब आ चुके हैं। बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को बड़ा झटका दिया है। 14 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे तक जो रुझान दिख रहा है उसमे महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस-वाम) 40 सीटों के अंदर ही सिमटता हुआ नजर आ रहा है, जबकि एनडीए (बीजेपी-जेडीयू) 200 से अधिक सीटों पर मजबूत दिख रही है। आज के चुनावी नतीजे में असदुद्दीन ओवैसी का पार्टी AIMIM काफी चर्चा में है, क्योंकि यह छह सीटों पर बढ़त बना रखी है।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले ओवैसी ने महागठबंधन से छह सीटों की मांग की थी। हालांकि, उन्हें गठबंधन में शामिल नहीं किया गया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के प्रमुख ने जोर देते हुए कहा था कि तेजस्वी ने हमें छह सीटें नहीं दी, तो चुनाव में हम उन्हें 36 सीटों पर हराने जा रहे हैं। उनका यह बयान चुनावी नतीजों के दिन काफी चर्चा में है।

इन छह सीटों पर AIMIM की बढ़त

  • जोकिहाट
  • बहादुरगंज
  • ठाकुरगंज
  • कोचाधामन
  • अमौर
  • बायसी

शुरुआती आंकड़ों में NDA को प्रचंड बहुमत

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले तमाम सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़ों में भी एनडीए को बहुमत बताया गया था। आज वोटों की गिनती के साथ ही ये आंकड़े सच होते देखे जा रहे हैं। जहां बीजेपी और जदयू एक बार फिर बिहार की बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। बिहार चुनाव में के दौरान दोनों चरणों में हुई बंपर वोटिंग के बाद ऐसा दावा किया जा रहा था कि इस बार राज्य की सत्ता में परिवर्तन होगा। हालांकि, नतीजे इसके विपरित देखें जा रहे हैं।

राघोपुर सीट पर पिछड़े तेजस्वी यादव

14 नवंबर को सुबह 10.45 पर जो रुझान दिख रहा है उसमे महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस-वाम) 54 सीटों पर सिमटता दिख रहा, जबकि एनडीए (बीजेपी-जेडीयू) 185 सीटों पर मजबूत दिख रही है। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से पिछे चल रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार सतीश यादव से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रहा है।

चुनाव आयोग की लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा सीट पर महागठबंधन के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 15वें राउंड की वोटिंग तक 8 हजार से अधिक वोट से पीछे चल रहे हैं। वहीं, महुआ विधानसभा सीट से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी पिछे चल रहे हैं।

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें