Bihar Election Result: मां राबड़ी के बाद बेटे की बारी, BJP के सतीश यादव ने तेजस्वी को छोड़ा पीछे

Raghopur Seat Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों करीब करीब आ चुके हैं। बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव को बड़ा झटका दिया है।
Tejashwi Yadav Raghopur Result
तेजस्वी यादव, (नेता, राजद)
Published on
Updated on

Bihar Assembly Elections 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों करीब करीब आ चुके हैं। बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को बड़ा झटका दिया है। 14 नवंबर को सुबह 10.45 पर जो रुझान दिख रहा है उसमे महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस-वाम) 54 सीटों पर सिमटता दिख रहा, जबकि एनडीए (बीजेपी-जेडीयू) 185 सीटों पर मजबूत दिख रही है। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से पिछे चल रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार सतीश यादव से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रहा है।

चुनाव आयोग की लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, वैशाली जिले के  रघोपुर विधानसभा सीट पर महागठबंधन के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव चौथे राउंड की वोटिंग तक 3016 वोट से पीछे चल रहे हैं। वहीं, महुआ विधानसभा सीट से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी पिछे चल रहे हैं।

कौन हैं सतीश कुमार यादव?

सतीश कुमार यादव यदुवंशी समुदाय से हैं और उन्होंने लालू यादव की पार्टी राजद से अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआआत की थी। हालांकि, 2005 में वे नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू )में शामिल हो गए थे। सतीश कुमार 2005 में राघोपुर सीट से राबड़ी देवी से चुनाव हार गए थे, लेकिन 2010 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राबड़ी देवी को 13,06 वोटों के अंतर से हरा दिया। इस चुनाव में उन्हें 64,222 वोट मिले, जबकि राबड़ी देवी को 51,216 वोट ही मिले। हालांकि, 2015 का विधानसभा चुनाव वे तेजस्वी यादव से हार गए।

राघोपुर विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

बिहार के वैशाली जिले में स्थित राघोपुर विधानसभा सीट का राज्य की सियासत में एक अहम इतिहास रहा है, जिसने बिहार को कई मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री दिए हैं। इसे लालू यादव परिवार के गढ़ के रूप में भी जाना जाता है। लालू प्रसाद यादव ने 1995 और 2000 में दो बार यहां से जीत हासिल की, जबकि उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने तीन बार यह सीट जीती। दोनों ने राघोपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी 2015 और 2020 में दो बार यह सीट जीती है और अपने कार्यकाल के दौरान उप-मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया है।

राघोपुर सीट का जातीय समीकरण

राघोपुर क्षेत्र में यादव जाति की आबादी लगभग 31% है। इस यादव बहुल क्षेत्र में राघोपुर और बिदुपुर प्रखंड शामिल हैं। यादवों के अलावा, राजपूत समुदाय की भी अच्छी-खासी आबादी है। इस निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा जनता दल (यूनाइटेड) जैसी प्रमुख पार्टियों के बीच महत्वपूर्ण चुनावी मुकाबला देखा गया है।

भाजपा 101 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

भाजपा ने इससे पहले बिहार चुनाव 2025 के लिए 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। पार्टी ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर सीट से मैदान में उतारा है। मंगलवार को भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से, राज्य मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर से और रेणु देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगी। अब, एनडीए सीट बंटवारे में भाजपा को आवंटित सभी 101 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com