सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-IANS) 
बिहार

बांका दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ में घायल

Banka Murder Case: बांका दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन सिंह को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया। हथियार बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश व फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया

अनन्या तिवारी

Bihar Police Encounter After Accused Tried To Escape: बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव में 5 जुलाई को हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य शूटर को पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया। हथियार की बरामदगी के लिए ले जाने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी का इलाज कराया जा रहा है।

72 घंटे के भीतर एक आरोपी रांची से गिरफ्तार

बांका के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने शनिवार को बताया कि दोहरे हत्याकांड के बाद मामले के उद्भेदन के लिए विशेष जांच और छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम ने घटना के 72 घंटे के भीतर एक आरोपी सोमनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद लगातार की गई छापेमारी के दौरान शुक्रवार को रांची स्थित एक होटल से मामले के मुख्य अभियुक्त सचिन सिंह को गिरफ्तार किया गया।

हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने की भागने की कोशिश

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सचिन सिंह ने स्वीकार किया कि उसने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बलिया गांव के जंगल में छिपा रखी है। इसके बाद पुलिस टीम उसे हथियार बरामद कराने के लिए मौके पर लेकर पहुंची। पुलिस के अनुसार, जंगल में पहुंचते ही आरोपी ने अचानक पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और खुद को छुड़ाकर भागने लगा। इसी दौरान उसने छिपाकर रखी पिस्तौल निकाल ली और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई, पैर में लगी गोली

बिहार पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल बांका सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) रेफर कर दिया।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि सचिन सिंह को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध विभिन्न मामलों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

दोहरे हत्याकांड की साजिश की जांच जारी

फिलहाल, पुलिस पूरे दोहरे हत्याकांड की साजिश, अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी जारी है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM